
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत को आगामी 17 नवम्बर सोमवार को दिल्ली में इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय निर्माण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इण्डिया के राजस्थान प्रदेष प्रभारी डॉ. अषोक सोड़ाणी ने बताया कि केन्द्रीय एवं राज्य सरकार की पहली प्राथमिकताओं में शामिल शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रांे में घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को बिजली की उपलब्धता को बनाए रखने तथा औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए उद्योगों को नियमित बिजली मिलती रहे इस हेतु टीम वर्क द्वारा फायदा सभी तक पहुंचाने के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेषक श्री बी. राणावत द्वारा निरन्तर किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यह चयन श्री राणावत द्वारा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की निरन्तर उपलब्धता बनाये रख कर, बिजली की छीजत में कमी ला कर, उपभोक्ता हितों का ध्यान रखते हुए निगम को ज्यादा से ज्यादा राजस्व आय एकत्रित करने एवं औद्योगिक विकास एवं रोजगार के लिए किए जा रहें सार्थक प्रयासों के आधार पर इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इण्डिया, नई दिल्ली द्वारा किया गया है। यह अवार्ड 17 नवम्बर, 2014 सोमवार को दिल्ली में आयोजित अवार्ड समारोह एवं राष्ट्रीय सेमिनार ‘‘भारत के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में व्यक्तिगत योगदान’’ में प्रदान किया जाएगा। समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकषाही व्यक्तित्व मुख्य वक्ताओं के रूप में उपस्थित होगें।
ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को लगेगी विद्युत चौपालें
अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के लिये अजमेर जिला वृत्त में 11 नवम्बर मंगलवार को 10 स्थानों पर विद्युत चौपालों का आयोजन किया जाएगा।
निगम के अधीक्षण अभियंता (अ.जि.वृ.) श्री एस. एन. चावला ने बताया कि यह विद्युत चौपाल मंगलवार को ग्रामीण कनिष्ठ अभियंता मुख्यालय (33/11 के.वी. सब स्टेषन) पर प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जायेगी। ये चौपालें 11 नवम्बर को गोहाना, शेरगढ़, राजियावास, पाटन, रलावता, बीर, बीड़ला, रीको केकड़ी, भिनाय एवं सावर के सहायक अभियंता क्षेत्र में आयोजित होगी। चौपाल में प्राप्त षिकायतों का पंजीयन कर समयबद्धता से निस्तारण भी किया जाएगा।
अजमेर शहर वृत्त में लगेगी तीन चौपालेंः-
अजमेर शहर वृत्त के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि मंगलवार 11 नवम्बर को अजमेर शहर वृत्त के मदार सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन गेगल पर लगेगी जबकि पुष्कर की सब-स्टेषन बुद्धवाड़ा पर तथा सराधना सब-डिवीजन की विद्युत चौपाल 33 केवी सब-स्टेषन मांगलियावास पर आयोजित होगी।