सांसद आदर्श ग्राम योजना का संस्थाओं द्वारा स्वागत

भूपेन्द्र यादव
भूपेन्द्र यादव

अजमेर। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा चलाई गयी सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत सांसद श्रीमान भूपेन्द्र जी यादव द्वारा सलेमाबाद गांव को आदर्श ग्राम बनाने का जो निर्णय लिया गया है उसका अजमेर जिले की विभिन्न सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया है। इस क्रम में श्री पुष्कर गौ आदि पशु शाला, श्री सर्वेश्वर संर्कीतन मण्डल, श्री निर्बाकोट मंदिर, तुलसी सेवा संस्थान, श्री सीता गऊशाला, श्री श्याम प्रेम मण्डल, श्री तुलसी जयन्ति समारोह समिति, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन संस्थान, श्री राधाकृष्णन सखा परिवार, लोक पर्व एवं संस्कृति सागर संस्थान, श्री आनन्द गोपाल गऊशाला ट्रस्ट, प्रभात फैरी परिवार सहित अनेक संस्थाओं ने राज्य सभा सासंद भूर्पेन्द्र जी यादव के इस प्रयास का हृदय से आभार प्रकट किया है। उन्होने अपने धन्यवाद पत्र में सांसद महोदय का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आध्यात्म एवं संस्कृति को समर्पित भूमि जहां सभी धर्म एवं सम्प्रदाय के लोग निष्ठा से प्रवास करते है एवं निवास करते है, का चयन कर अनुकर्णीय कार्य किया है। इस योजना के तहत सलेमाबाद गा्रम पर्यटक के क्षेत्र के अतिरिक्त रोजगार के लिये भी और अधिक विकसित हो सकेगा। इसका लाभ यहां निवास करने वाले सभी ग्रामवासियों को मिलेगा। इस गांव में इस योजना के तहत शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपुर्ति व यातायात से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामवासियों को इन सुविधाओं के लिये शहर की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। सलेमाबाद अध्यात्म एवं संस्कृति के साथ संस्कृत भाषा का भी केन्द्र रहा है। अतः ऐसी भूमि को गोद लेकर उसके सर्वागीण विकास करने में जो सक्रियता प्रदर्शित की है उसका हम स्वागत करते है एवं हृदय से आभार प्रकट करते है।

जे.के. शर्मा
पार्षद एवं महामंत्री बजरंग मण्डल
भाजपा शहर जिला अजमेर
मो. 9414355769
error: Content is protected !!