सब मिलकर स्मार्ट सिटी बनाएंगे-प्रो. सांवरलाल जाट

केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद अजमेर आगमन पर अजमेर ए स्मार्ट सिटी विषयक सेमीनार को किया संबोधित
s2s3s4अजमेर। केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण राज्य मंत्री प्रो. सांवरलाल जाट ने कहा कि राजस्थान की हृदयस्थली अजमेर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जनप्रतिनिधि, प्रबुद्घ नागरिक, आमजन व जिला प्रशासन को मिलकर अजमेर का ऐसा विकास करना होगा कि दुनिया का प्रत्येक व्यक्ति अजमेर आने की ख्वाहिश रखे।
प्रो. जाट आज केन्द्रीय राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार अजमेर आगमन के दौरान सिटीजन्स कौंसिल व जिला पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ‘अजमेर ए स्मार्ट सिटीÓ विषयक सेमीनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश में स्मार्ट सिटी की जो संकल्पना बनाई है उसमें अजमेर भी शामिल हैं, इस संकल्पना को साकार करने में अमेरिका भी सहयोग देगा। लेकिन अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यहां की आवश्यकताओं व विकास की संभावनाओं के अनुरूप कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्य को मूर्त रूप देने के लिए सभी की सम्मिलित भागादारी महत्वपूर्ण है, सबका कत्र्तव्य है कि अजमेर को मिलकर स्मार्ट सिटी बनाए।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी से हमारे अभिप्राय ऐसे शहर से है जहां बिजली, पानी, सडक, स्वास्थ्य, यातायात आदि विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ स्वच्छता व सुन्दरता हो। लेकिन सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाने मात्र से काम नही होगा, आमजन को इन सुविधाओं के सही इस्तेमाल हेतु जागृत भी होना होगा। लोग अपने घरों की सफाई कर इतिश्री ना कर लें बल्कि गली, मोहल्ला व सडकों से भी कचरा व गंदगी को हटाए। कई मर्तबा राजनीतिक व प्रशासनिक हस्तक्षेप के कारण विकास के जो कार्य तय किए जाते है उनमें बदलाव कर दिया जाता है, जिससे नई समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। अत: अजमेर के सर्वांगीण विकास के लिए निहित स्वार्थाे से उपर उठकर कार्य करने की आवश्यकता होगी।
प्रो. जाट ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर के विकास में केन्द्र सरकार की ओर से कोई कमी नही रखी जाएगी। इस संबंध में अरबन डेवलपमेंट विभाग द्वारा जिला प्रशासन को जल्द ही निर्देश दिए जाएंगे साथ ही आगामी 22 नवम्बर को दिल्ली में स्मार्ट सिटी से संबंधित बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारी भी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल होंगे। स्मार्ट सिटी के विकास के लिए मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की स्तर को संवारने की आवश्यकता है। लोगों को निर्बाध बिजली व पानी की सुविधा मिले यह सुनिश्चित करना होगा, साथ ही अस्पतालों में उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं व चिकित्सकों की व्यवस्था भी करनी होगी। उन्होंने कहा कि अजमेर के हवाई अड्डे के कार्यं को गति देने की आवश्यकता है, जिससे यहां धार्मिक पर्यटन को बढावा मिल सके। यहां लाखों लोग दरगाह व तीर्थ स्थली पुष्कर पहुंचते है, यदि हवाई सेवाएं मिलने लगेगी तो धार्मिक पर्यटन व विकास की संभावनाएं प्रबल होंगी। साथ ही उन्होंने शहर के सीवरेज सिस्टम, यातायात व्यवस्था, डे्रनेज सिस्टम में सुधार की बात कहते हुए संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर को निर्देश दिए कि वे अजमेर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के संबंध में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्घ नागरिकों व प्रशासन की सम्मिलित बैठक आयोजित कर सुझाव प्रस्तुत करे।
सेमीनार में स्वागत उद्बोधन के दौरान सिटीजन कौंसिल के महासचिव दीनबंधु चौधरी ने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नागरिकों को अनुशासित होना होगा। लोग कचरा इधर-उधर ना फेेंके, यातायात नियमों का पालन कर अपनी जिम्मेदारी का पालन करे। उन्होंने कहा कि अजमेर का सौभाग्य है कि प्रदेश सरकार में स्थानीय विधायक राज्यमंत्री है एवं केन्द्रीय सरकार में स्थानीय सांसद राज्यमंत्री के पद पर आसीन है, ऐसे में यहां विकास की संभावनाओं के समस्त द्वार खुले है लेकिन विकास के कार्यो को योजना के अनुरूप आगे बढाना होगा।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, महापौर श्री कमल बाकोलिया, संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर, जिला कलक्टर डॉ. आरूषि ए. मलिक, डेयरी चेयरमेन रामचन्द्र चौधरी समेत कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। आभार मयूर स्कूल के प्राचार्य श्री नीरज कुमार बडोतिया ने दिया एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती माधवी स्टीफन ने किया।

error: Content is protected !!