भामाशाह नामांकन शिविर में लोगों का तांता लगा

beawar samacharब्यावर। शहर के वार्ड नं. 22 के नागरिकों के हितार्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कृष्णा कॉलोनी परिसर में मंगलवार को भामाशाह नामांकन शिविर लगाया। शिविर प्रभारी अधिकारी एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को शिविर शुरू होते ही वार्ड के नागरिकों का आने का सिलसिला शुरू हो गया, शिविर में दिन भर लोगों का तांता लगा रहा। शिविर में सहायक प्रभारी की भूमिका नगर परिषद के सहायक अभियन्ता पदम सिंह ने निभायी। आलोक शर्मा की बीआरकेजीबी बैंक टीम ने करीब 160 से अधिक नये खाते खोलने की कार्यवाही को अंज़ाम दिया। नगर परिषद के सुबोध शर्मा की टीम द्वारा नये राशन बनवाने हेतु 17 तथा राशन कार्ड संशोधन हेतु 20 आवेदन पत्रा ज़रूरतमंदों से लिये गए। राजस्व विभाग के निरीक्षक श्री मीणा की टीम ने सत्यापन कार्यवाही की। नगर परिषद दल तथा स्वयंसेवक राजेश गहलोत एवं महिला बाल विकास की कार्यकर्ताओं इत्यादि के दल ने शिविरिार्थियों के भामाशाह व आधार नामांकन वास्ते निर्धारित आवेदन प्रपत्रा भरवाने में नागरिकों को सहयेाग किया।
सभापति श्रीमती बबीता चौहान ने भी लिया शिविर गतिविधियों का जायजा
शिविर गतिविधियेां का नगर परिषद की सभापति श्रीमती बबीता चौहान तथा वार्ड पार्षद कैलाश गहलोत एवं पूर्व सभापति लेखराज कंवरिया ने भी जायजा लिया तथा मौके तैनात संबंधित टीमों को वांछित दिशा-निर्देश दिये।
शिविर में कम्पयूटर सर्विस टीम द्वारा आठ मशीनों पर आधार नामांकन तथा भामाशाह नामांकन संबंधी फीडिंग कार्यवाही की। दिन में दोपहर 2 बजे तक 71 महिला मुखियाओं से जुड़े 209 सदस्यों ने भामाशाह नामांकन तथा जरूरतमंद 34 व्यक्तियों का आधार नामांकन कराने की सुविधा का फायदा उठा लिया था।

बुधवार को भी ज़ारी रहेगा शिविर
एसडीओ ने बताया कि वार्ड नं. 22 के नागरिकांे के लिये राजकीय उच्च प्राथ्मिक विद्यालय कृष्णा कॉलोेनी परिसर में लगाया गया भामाशाह नामांकन शिविर बुधवार को भी ज़ारी रहेगा। वार्डवासियों को चाहिए कि वे अपने पूरे परिवार के संग तथा जरूरी समस्त दस्तावेजों की मूल व फोटोप्रतियों सहित शिविर में आकर पूरा फायदा उठाएं।

वार्ड नं. 7 व 8 हेतु भामाशाह नामांकन शिविर की तिथि में बदलाव
ब्यावर। शहर के वार्ड नं. 7 व 8 के नागरिकों के लिए भामाशाह नामांकन शिविर आयोजन की तिथि मंे परिर्वतन होगया है। एसडीओ भगवती प्रसाद ने बताया कि इन वार्डेां के निवासियों हेतु भामाशाह नामांकन शिविर आयोजन की संशोधित तिथि तय होते ही इसकी घोषणा करदी जाएगी।

error: Content is protected !!