शिक्षा राज्य मंत्री ने विशेष योग्यजन बच्चों की रैली का शुभारम्भ किया

PRO3.12.14p3PRO3.12.14p2अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज प्रात: सूचना केन्द्र के बाहर से विशेष योग्यजन बच्चों की रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। शिक्षा राज्य मंत्री ने विश्व विकलांग दिवस पर मीडिया कर्मियों को दिए अपने संदेश में कहा कि विशेष योग्य जन बच्चों को किसी की दया की आवश्यकता नही है ये स्वयं अपने बलबूते पर आगे बढ़ सकेंगे। राज्य सरकार इनके लिए हर संभव सहायता व प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों में मनोबल व आत्मसम्मान काफी मिलता है।
श्री देवनानी ने विशेष योग्यजन बच्चों की विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से सर्वशिक्षा अभियान के तहत आयोजित की गई इस रैली के प्रारम्भ में दो विशेषजन नन्हें बच्चों द्वारा उनका माल्यार्पण करने पर उन्होंने दोनों को अपनी गोद में उठाया और प्यार से इनसे बातचीत की।
शिक्षा राज्य मंत्री ने रैली का शुभारम्भ करने के पश्चात सभी बच्चों को हाथ हिलाकर शुभकामना दी। शिक्षा राज्य मंत्री का सर्व शिक्षा अभियान के प्रभारी श्री महावीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दीपक जौहरी व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बच्चों की यह रैली सूचना केन्द्र चौराहे से कलेक्ट्रेट चौराहा अम्बेडकर सर्किल, इंडिया मोटर चौराहा होते हुए वापस सूचना केन्द्र पहुंची ।

शिक्षा राज्य मंत्री के मन का शिक्षक जाग उठा
PRO3.12.14p1अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी के मन का शिक्षक आज अजमेर की एक बालिका स्कूल में आयोजित समारोह में पहुंचने पर जाग उठा और वे स्कूल की छात्राओं के बीच बैठकर उनकी शिक्षा के बारे में बतियाने लगें।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री देवनानी आज प्रात: विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर विशेष योग्यजन बच्चों की रैली को रवाना करके राजकीय केन्द्रीय बालिका स्कूल में आयोजित समारोह में पहुंचे । शिक्षा राज्य मंत्री सभागार में आयोजित होने वाले समारोह में सीधे नही पहुंचकर क्लास में बैठी स्कूल की अन्य छात्राओं की बीच पहुंचे और उनसे अलग से एक शिक्षक के रूप में बातचीत की। उन्होंने छात्राओं के उनकी पढ़ाई के बारे में तो पूछा ही साथ ही यह भी जानकारी ली कि उन्हें स्कूल में पढ़ाई में क्या दिक्कतें आ रही है, कौन से विषय के शिक्षकों की कमी है। उन्होंने छात्राओं से स्कूल के वातावरण, पुस्तकालय सहित अन्य शैक्षिक गतिविधियों के बारे में भी पूछा ।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री देवनानी ने स्कूल की बोर्ड की कक्षाओं की छात्राओं से कहा कि इस बार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मेरिट लिस्ट में इस स्कूल की छात्राओं का नाम भी आना चाहिए और इसके लिए अध्ययन के लिए जो भी आवश्यकता होगी उसकी पूर्ति स्कूल द्वारा की जायेंगी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि हाथ खड़े कर बताए की कौन मेरिट में आने की तैयारी के अनुसार पढ़ाई करेगी। कुछ छात्राओं ने अपने हाथ खड़े कर शिक्षा राज्य मंत्री को विश्वास दिलाने की वे आज से ही इस तरह से अपनी पढ़ाई करेंगी कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मेरिट में अपना नाम ला सकें।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी स्वयं मूलत: शिक्षक रहे हैं तथा उदयपुर के एक तकनीकी महाविद्यालय के प्राचार्य के पद से सेवानिवृत हुए है।

शिक्षा राज्य मंत्री का राज्यस्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम खाटूश्याम से शुरूआत
अजमेर। शिक्षा राज्य मत्र्ंाी श्री वासुदेव देवनानी ने शिक्षा में गुणात्मक सुधार और स्कूलों व शिक्षा क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम प्रारम्भ करने का निर्णय लिया है। यह कार्यक्रम बुधवार से सीकर जिले के खाटूश्याम जी से प्रारम्भ होगा।
शिक्षा राज्य मंत्री श्री देवनानी ने आज प्रात: अजमेर में यह जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा के क्षेत्र की कमियों विशेषकर प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शैक्षिक दृष्टि से गुणात्मक सुधार लाने और शिक्षण संस्थाओं की कमियों को दूर करने के लिए जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा और यह शिक्षा संवाद कार्यक्रम के माध्यम से ही संभव होगा। उन्होंने बताया कि केवल राज्य सरकार व शिक्षा विभाग के द्वारा ही शैक्षिक वातावरण में विकास और गुणात्मक सुधार करना संभव नही है इसके लिए जनप्रतिनिधियों, आमजन, अभिभावक व विद्यार्थियों का सहयोग जरूरी है।
शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि राज्य में शैक्षिक वातावरण को और अधिक विकसित कर शिक्षा के क्षेत्र में गुणत्मक सुधार लाने के हर संभंव प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य सुधर सकें और वे अपने जीवन के उद्देशों में सफल हो सकें।
श्री देवनानी ने बताया कि शिक्षा संवाद कार्यक्रम के तहत वे राज्य के सभी जिलों का दौराकर महत्वपूर्ण स्थानों पर जनप्रतिनिधियों व शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे और वहां की कमियों को दूर करने का प्रयास करेेंगे। शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। आज सायं पश्चात सीकर जिले के खाटूश्याम जी में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ बैठक के साथ होगा और कल चार दिसम्बर को वे भरतपुर में शिक्षा संवाद की बैठक लेंगे। राज्य के सभी जिलों का कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

error: Content is protected !!