
अजमेर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम तथा पार्टी की राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण ही भाजपा पहले विधानसभा चुनाव फिर लोकसभा और हाल ही में निगम, परिषद, पालिका चुनावों में कांग्रेस को उखाड फेंकने में सफल हुई है। यह बात शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रो. वासुदेव देवनानी ने अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कही। प्रो. देवनानी ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ता न रूकेगा न थकेगा वरन आगामी जिला परिषद और पंचायत चुनाव में भाजपा को अपने कठोर परिश्रम से ऐतिहासिक विजयी भी दिलायेगा।
प्रो. देवनानी ने इस अवसर पर अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के दोनों मण्डलों के पदाधिकारियों, पार्षदों तथा शक्ति केन्द्र प्रभारियों को 13 दिसम्बर को जयपुर में होने वाले बूथ लेवल कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में प्रत्येक बूथ के सभी 10 कार्यकर्ताओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होनें कहा कि इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर अपनी पूर्ण और पूर्व योजना बनाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का इस सम्मेलन में पूर्ण प्रतिनिधित्व होगा।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं यथा भामाशाह जैसी योजनाओं की क्रियान्विति में कार्यकर्ताओं की न केवल भागीदारी होगी बल्कि उन योजनाओं को आम-जन तक पहुंचाने का कार्य भी वे कुशलता के साथ करेगें ऐसा मेंरा विश्वास है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर निगम के पूर्व महापौर तथा भाजपा शहर महामंत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि माननीय मंत्री महोदय मंत्री बन जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं के साथ सहज संवाद बनाये रखने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। कार्यकर्ताओं को भी इस संदर्भ में अपने सुझाव निःसंकोच देने चाहिऐ।
शहर भाजपा अध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि माननीय मंत्री जी द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की कठिनाईयों के निराकरण के हेतु संवाद का निरन्तर प्रयास सराहनीय है और इससे संगठन व सत्ता में संतुलन की अवधारणा फलीभूत होगी। संचालन पृथ्वीराज मण्डल अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया।
बजरंग मण्डल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत ने जन कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में कार्यकर्ताओं के प्रबोधन का सुझाव दिया।
इस अवसर पर जयकिशन पारवानी, सीताराम शर्मा, नीरज जैन, भागीरथ जोशी, राजकुमार ललवानी, योगेश शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी, भारती श्रीवास्तव, जे.के शर्मा, दयालराम सवासिया, संतोष मेघवंशी, विजय खण्डेलवाल, महेन्द्र जादम, रमेश चेलानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थें।