आर्य मण्डल की बूथ स्तर पर बैठक सम्पन्न

bjp logoअजमेर 07 दिसम्बर। आर्य मण्डल की बैठक बूथ स्तर पर एक बैठक रखी गयी। जिसमें शक्ति केन्द्र प्रभारी और सक्रिय कार्यकर्ताओं, बूथ संयोजक एवं बूथ कार्यकारिणी सदस्यों की एवं मण्डल पदाधिकारियों की एक बैठक साकेत नगर सुमन वाटिका में रखी गयी।
बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पूर्व विधायक हरिश झामनानी, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद सम्पत सांखला ने अपने विचार व्यक्त किये।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने बताया कि महिलाओं के लिये सभी वार्ड़ में एक आदर्श आगंनबाड़ी खोली जाये जिसमें कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहेगा। भा.ज.पा. राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे करने के उपलक्ष में 13 दिसम्बर को जयपुर पहंुचने के लिये वार्डवार संयोजक नियुक्त किये।
श्रीमती भदेल ने आज न्यू गोविन्द नगर गली नम्बर 2 में सड़क और नालियों निर्माण कार्य का उद्घाटन किया एवं सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने सदस्यता अभियान पर अपने विचार व्यक्त किये। ऑन लाईन सदस्या अभियान चलाया जायेगा। एवं जो कार्यकर्ता 100 से अधिक साधारण सदस्य बनायेगा वहीं कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य बनेगा।
मंच का संचालक हरिश झामनानी एवं डॉ. सुभाष माहेश्वरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक में आर्यमण्डल महांमत्री रमेश मारू, महामंत्री रमेश एच. लालवानी, उपाध्यक्ष काजल जेठवानी, रामदेव गुर्जर, मंत्री अटल शर्मा, पार्षद खेमचन्द नारवानी, श्याम बाबू वर्मा, ओम धर्मावत, ओम प्रकाश बाकोलिया, विनोद शदवानी, शंकर नाथ, रामा माली, मधु शर्मा, अन्ना, कमलेश, विष्णु शोभावत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रमेश मारू
महामंत्री, आर्य मण्डल
मों. 9414379755
error: Content is protected !!