अजमेर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का शुभारम्भ 8 से

अजमेर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत राजस्थान की मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे द्वारा स्वच्छ राजस्थान अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर. मीना ने बताया कि अजमेर में भी कल 8 दिसम्बर से स्वच्छ राजस्थान अभियान का शुभारम्भ किया जाएगा। जो आगामी 14 दिसम्बर तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि जवाहर रंगमंच पर कल 8 दिसम्बर को प्रात: साढ़े आठ बजे शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे इस समारोह में नगर निगम महापौर श्री कमल बाकोलिया, उप महापौर श्री अजीत सिंह सहित संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर, प्रशासनिक अधिकारी तथा नगर के विभिन्न जनप्रतिनिधि भाग लेंगे।

error: Content is protected !!