अजमेर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह अभियान का शुभारम्भ

सभी प्रण लें हम गंदगी नहीं करेंगे -श्रीमती भदेल
वार्ड व मौहल्ले स्तर पर समिति बनाकर जिम्मेदारी दें- संभागीय आयुक्त

महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल अजमेर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह समारोह को सम्बोधित करते हुए।
महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल अजमेर में स्वच्छ राजस्थान सप्ताह समारोह को सम्बोधित करते हुए।

 

श्रीमती अनीता भदेल अजमेर में स्वच्छ अजमेर सप्ताह के तहत हरी झण्डी दिखाते हुए पास में खडे संभागीय आयुक्त, अजमेर महापौर श्री कमल बाकोलिया, सी.ओ.नगर निगम श्री सी.आर.मीना।
श्रीमती अनीता भदेल अजमेर में स्वच्छ अजमेर सप्ताह के तहत हरी झण्डी दिखाते हुए पास में खडे संभागीय आयुक्त, अजमेर महापौर श्री कमल बाकोलिया, सी.ओ.नगर निगम श्री सी.आर.मीना।

अजमेर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के आव्हान पर स्वच्छ राजस्थान सप्ताह का आज अजमेर में जोर-शोर के साथ शुभारम्भ हुआ और मौजूद लोगों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, गली, मौहल्ला, वार्ड व अजमेर शहर में समृद्घि लाने के लिए गंदगी नही होने देंगे। सभी ने कहा कि यदि गंदगी रहेंगी तो समृद्घि नही बीमारी आएंगी।
राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनीता भदेल ने नगर निगम द्वारा जवाहर रंगमंच पर आयोजित स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित करते हुए शहर के नागरिकों का आव्हान किया कि वे यह प्रण लें की गंदगी नही करेंगे। यदि गंदगी नही होगी तो शहर स्वच्छ व स्वस्थ रहेगा। गंदगी नहीं करने का मूल मंत्र अपने कचरें को डस्टबीन में रखें और अपने घर कचरा लेने आने वाले को कचरा पात्र में दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, परिवार या महिला गंदगी फैलाते हुए दिखे तो उसे ऐसा नही करने के लिए कहें वह पे्ररित करें की वे गंदगी नहीं फैलाएं। यदि इसके बावजूद कचरा व गंदगी फैलायी जाती है तो ऐसे व्यक्तियों के विरूद्घ नगर निगम द्वारा कार्यवाही की जानी चाहिए।
महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने कहा कि भारतीय संस्कृति का सफाई मूल मंत्र है। उन्होंने मुख्य मार्गों व गलियों में होने वाले भवनों के मरम्मत के मलबे के ठेर से होने वाली गंदगी व अव्यवस्था को कचरा फैलाने के लिए ज्यादा उत्तरदायी माना और कहा कि ऐसे व्यक्तियों से तत्काल मलबा उठवाना चाहिए तथा व्यक्तियों को सच्ची बात कहने का साहस रखना चाहिए।
श्रीमती भदेल ने समारोह में मौजूद आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगनी तथा अन्य महिला कर्मचारियों से कहा कि वे अपने वार्ड के घर-घर में जाकर महिलाओं को सफाई व स्वच्छता का संदेश दें। आंगनबाडी को बिलकुल स्वच्छ रखें, यदि आंगनबाडी कार्यकर्ता मन से अपने क्षेत्र की महिलाओं को गंदगी नही करने का संदेश देने में सफल हो जाती है तो गंदगी अपने आप दूर हो जाती है।
समारोह को सम्बोधित करते हुए संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने कहा कि नगर निगम को भी दो वार्ड को इस प्रकार सफाई व्यवस्था करके तैयार करना चाहिए जो लोगों के लिए प्रेरणा बन सकें। नागरिकों के सहयोग से इन वार्डों को स्वच्छ व स्वस्थ बनाना चाहिए। अजमेर उत्तर व अजमेर दक्षिण विधानसभा के एक-एक वार्ड का लॉटरी से चयन कर इन्हें लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण ने अजमेर उत्तर पर कोटडा व अजमेर दक्षिण में जे.पी नगर कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जो यहां के नागरिकों व संस्थाओं के द्वारा ही संभव हो पाएगा।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता के लिए प्रत्येक मौहल्ला व वार्ड स्तर पर सफाई व सहलाकार समिति बनाकर उन्हें जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के आधार पर अजमेर शहर में स्थित प्रत्येक स्कूल, चिकित्सालय, बैंक को पाबन्द किया जा रहा है कि वे जहां स्थित है उस क्षेत्र व गली को पूरी तरह से स्वच्छ रखेंगे और वहां कचरा पात्र रखेंगे।
नगर निगम महापौर श्री कमल बाकोलिया ने समारोह में कहा कि निगम द्वारा हर स्तर पर अजमेर शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का प्रयास किया जाता है। परन्तु जब तक इसमें शहर के प्रत्येक नागरिक का सहयोग नही होगा तब तक यह कार्य पूरा नही होगा । उन्होंने जन-जन का आव्हान किया कि वे इस एतिहासिक व धार्मिक नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने का सहयोग दें।
नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सी.आर.मीना ने स्वच्छ अभियान के लिए बनायी गई योजना के बारे में बताया और कहा कि घर-घर, गली-गली में स्वच्छता का संदेश देने के भी निगम द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं और और आम लोगों में भी जागरूकता आयी है। उन्होंने बताया कि शीघ्र अजमेर शहर में डोर-टू-डोर से कचरा लेंने की योजना प्रारम्भ की जाएगी। समारोह में नगर निगम के पार्षद, विभिन्न आधिकारी, आंगबाडी कार्यकर्ता स्वयं सहायता के पदाधिकारी मौजूद थे।
समारोह के पश्चात महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल, संभागीय आयुक्त श्री धर्मेंद्र भटनागर, महापौर श्री कमल बाकोलिया ने हरी झण्डी दिखाकर स्वच्छ अजमेर सप्ताह का शुभारम्भ किया।

गोपाल बंजारा व अन्य कलाकारों ने नुकक्ड नाटक से स्वच्छता का संदेश दिया
अजमेर। नाट्य व लोक कलाकार श्री गोपाल बंजारा ने आज प्रात: स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के शुभारम्भ के मौके पर जवाहर रंगमंच पर नुकक्ड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागृति लाने का संदेश सभी को दिया । हास्य कलाकार के रूप में उनकी व धर्मेंन्द्र यादव तथा कलाकार आरूषि की भूमिका सराहनीय व महत्वपूर्ण थी ।

error: Content is protected !!