अजमेर। राजस्थान सरकार के भूमि अधिग्रहण बिल की खिलाफ्त कर कांग्रेसियों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतिरिक्त कलेक्टर किशोर कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है।
पूर्व मंत्री जसराज जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार का भूूमि अधिग्रहण कानून जन विरोधी है, ऐसे में जन विरोधी कानून को वापस लिया जाये। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस भूमि अधिग्रहण कानून को वापस नहीं लिया तो आंदोलन तेज कर दिया जायेगा। पूर्व मंत्री जसराज जयपाल ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है। इस दौरान ज्ञापन देने में डॉ श्रीगोपाल बाहेती, कुलदीप कपूर, सबा खान, विवेक पाराशर, कमल गंगवाल, राजकुमार गर्ग, आरिफ हुसैन, विजय जैन, अशोक बिंदल, वैभव जैन, अरूणा कच्छावा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
-सुमित कलसी
9784710100