राज्य सरकार विकास के लिए कृत संकल्प- श्रीमती भदेल

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने किया 1 करोड़ 64 लाख रूपये के नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार को मेयो लिंक रोड पर नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार को मेयो लिंक रोड पर नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए।

 

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार को मेयो लिंक रोड पर नाला निर्माण के अवसर पर आयोजित सभा में मंचासीन।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल रविवार को मेयो लिंक रोड पर नाला निर्माण के अवसर पर आयोजित सभा में मंचासीन।

अजमेर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल ने आज मेयो लिंक रोड़ पर स्थित आहूजा बंगले के सामने एक करोड़ 64 लाख रूपये के नाला निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।
रविवार दोपहर मेयो लिंक रोड़ स्थित आहूजा के बंगले के सामने आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भदेल ने कहा कि राज्य सरकार आमजन को राहत एवं विकास कार्याें के लिए कृत संकल्प है। राज्य सरकार आम आदमी को ध्यान में रखकर विकास कार्याें के निर्णय कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में नाला निर्माण से यहां रहने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी। लम्बे समय से इस कार्य की आवश्यकता बनी हुई थी। हमने अजमेर विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर यह कार्य करवाया है।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संभागीय आयुक्त डॉ. भटनागर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री इस कार्य के लिए प्रयासरत थी उनके निर्देशों पर यह कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य होने से क्षेत्र की जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी व हेरीटेज सिटी योजना में सहयोग का भी आग्रह किया।
कार्यक्रम को महापौर श्री कमल बाकोलिया, अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, पूर्व सभापति श्री सुरेन्द्र सिंह शेखावत, पार्षद दिनेश चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इससे पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री ने जे.पी. नगर में पार्क निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि अजमेर विकास प्राधिकरण ने जे.पी. नगर को स्मार्ट कॉलोनी घोषित किया है। इस कॉलोनी में और अधिक विकास कार्य कराएं जाएंगे।

error: Content is protected !!