ब्यावर। तिजारती गौशाला ब्यावर के तत्वावधान में चांगगेट धर्मशाला के पास संचालित दुकानों के किरायेदारों द्वारा माह अप्रैल 2014 से बढ़ा हुआ किराया भुगतान नहीं किये जाने पर प्रशासक ( तहसीलदार ब्यावर ) मदन लाल जीनगर ने संबंधित बाकीदारों को नॉटिस थमाते हुए चेतावनी दी है कि यदि समय पर किराया राशि जमा नहीं करवायी गई तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
गौशाला प्रशासक (तहसीलदार) ने बताया कि यद्यपि संस्था के कुछ किरायेदारों ने किराया जमा करा दिया है लेकिन कुछ किरायेदारों की हठधर्मिता से किराया नहीं देने की वज़ह से नॉटिस ज़ारी किये हैं। इसके विरोध में कुछ किरायेदार जिन्होंने वार्ता कर प्रशासक को बताया कि पूर्वकी समिति द्वारा किराया बढ़ाते समय एक पक्षीय निर्णय लिया गया, अतः पुनः किराया कम करने का पक्ष रखा। इस पर प्रशासक द्वारा समझाईश कर उन्हें संतुष्ट किया गया तथा हिदायत दी कि माह अप्रैल 2014 से बढा हुआ किराया समय पर जमा करवाएंगे।
पंचायत चुनाव हेतु चुनाव नियंत्राण कक्ष का संचालन
ब्यावर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी(एसडीएम) ब्यावर भगवती प्रसाद ने पंचायत समिति जवाजा क्षेत्रा में पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 को सुचारू रूपसे सम्पन्न कराने हेतु एवं प्रभावी नियंत्राण तथा अधिकारियों व कार्मिकों में समन्वय बनाये रखने की दृष्टि से तहसील कार्यालय ब्यावर में चुनाव नियंत्राण कक्ष तीन पारियों में संचालित होगा। नियंत्राण कक्ष हेतु तहसील कार्यालय ब्यावर के सहायक कार्यालय अधीक्षक पारस मल झारोटिया प्रभारी जबकि लिपिक लाल मोहम्मद सहायक रहेंगे। चुनाव नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नं. 01462-257132 तहसील ब्यावर, एवं उपखण्ड कार्यालय ब्यावर के दूरभाष नं. 01462-257336 हैं।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) के अनुसार नियंत्राण कक्ष में प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे तक क.लि. पंकज बंसल व सहा.कर्मचारी राम निवास, दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक सूचना सहायक मुकेश जांगिड़ व सहा. कर्मचारी दामोदर तथा रात्रि 10 से प्रातः 6 बजे तक क.लि. महेश सोनी व सहा.कर्मचारी सुनील कुमार की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने बताया कि नियंत्राण कक्ष हेतु आरक्षित दल में प्रातः साढे़ 9 से सायं 6 बजे तक व.लि. दिनेश कुरड़िया एवं क.लि. जयन्त खुबचन्दानी व सहा.कर्मचारी पूरण सिंह को रखा गया है।
नागरिकों ने भामाशाह शिविर का लाभ उठाया
ब्यावर। ब्यावर शहर में भामाशाह योजना के तहत वार्ड नं.44 के नागरिकोें के हितार्थ राजकीय उ0प्रा0 विद्यालय मोतीपुरा में दो दिवस तक भामाशाह नामांकन शिविर लगाया गया जिसमें वार्डवासियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए उनके हितार्थ उपलब्ध करायी जारही भामाशाह नामांकन, आधार नामांकन तथा बैंक बचत खाता खुलवाने संबंधी गतिविधियों का लाभ उठाया।
एसडीओ भगवती प्रसाद के अनुसार शिविर में वार्ड पार्षद महेन्द्र सिंह गौड़ तथा उनके सहयोगी एवं नगर परिषद के भंवर लाल जावा, अजय सांगेला , भैरूलाल, आनन्द काठात सहित अन्य कार्मिक ,राजस्व, सीडीपीओ , शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागीय टीमों व कम्प्यूटर सर्विस टीम ने मुस्तैदी से शिविर गतिविधियों से नागरिकों को लाभान्वित कराया।इसी तरह शहर में मेवाड़ीगेट कंचन देवी विद्यालय परिसर में वार्ड नं. 40 के लिये लगाये गए भामाशाह शिविर का संबंधित वार्डवासियों ने भी लाभ उठाया।
वार्ड नं.45 हेतु आज व कल जबकि वार्ड नं. 43 हेतु एक व 2 जनवरी को भामाशाह नामांकन शिविर
ब्यावर। सूरजमल भाटी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इन्दिरा नगर में वार्ड नं. 43 के लिये एक जनवरी एवं 2 जनवरी को तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय न्यूबैंक कॉलोनी में वार्ड नं. 45 हेतु 30 दिसम्बर एवं 31 दिसम्बर को भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन होगा। एसडीओ भगवती प्रसाद ने उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वार्ड नं. 41 केलिये 31 दिसम्बर व एक जनवरी को राजकीय मिडिल स्कूल जगदीश नगर में बर्फानी बाबा मंदिर के पास तथा वार्ड नं. 42 के वासियों हेतु 2 जनवरी एवं 3 जनवरी को मारोठिया पब्लिक स्कूल परिसर में भामाशाह नामांकन शिविर लगाया जाएगा। एसडीओ ने संबंधित वार्डवासियों को नियत तिथि को शिविर गतिविधियों का पूरे परिवार सहित लाभ उठाने की सलाह दी है।
एसडीओ ने की अधिकारियों द्वारा किये गए साप्ताहिक विभागीय कार्याे की समीक्षा
ब्यावर। एसडीओ भगवती प्रसाद ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके विभागीय साप्ताहिक गतिविधियों समीक्षा की । एसडीओ ने बैठक में नगर परिषद आयुक्त मुरारीलाल वर्मा एवं परिषद के सहायक लेखा अधिकारी धर्मीचन्द अरोड़ा से नगर परिषद से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली तथा छावनी रेलवे फाटक के समीप पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की दृष्टि से नाला डायवर्ट करने की जरूरत बताई। एसडीओ ने परिषद आयुक्त से शहर में प्रत्येक गली में एक खम्बे पर स्थानीय सफाई जमादार का नाम एवं मोबाईल नम्बर पंेटसे लिखवाने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त एसडीओ ने परिषद अधिकारियों से शहर में अतिक्रमण हटवाने, परिषद के संसाधानों के माकूल इस्तेमाल, सुलभ कॉम्प्ल्ेाक्स , रोशनी व्यवस्था तथा मेड़िया से जुडे़ प्रकरणों पर भी चर्चा कर वंाछित दिशा निर्देश प्रदान किये। कृषि विभाग के प्रतिनिधि अशोक कुमार टांक ने बैठक में अवगत कराया कि गत सप्ताह प्राप्त हुए यूरिया खाद का उचित वितरण की कार्यवाही की जाचुकी है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी ओ.पी.मिश्रा ने टॉडगढ़ व जवाजा स्थित विभागीय डाक बंगले की साफ-सफाई एवं मरम्मत संबंधित गतिविधि की जानकारी दी।
एसडीओ ने समीक्षा बैठक दौरान टॉडगढ़ तहसीलदार भंवर सिंह चौहान से कट्टे फट्टे नक्शेंा के स्थान पर नये राजस्व नक्शों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियन्ता एस0एस0 सलूजा से पेचवर्क कार्य एवं गंदे पानी से सड़क सुरक्षा बाबत्, पंचायत समिति प्रसार अधिकारी फिरोज खान से नून्द्री मालदेव पंचायत क्षेत्रा में सेन्दड़ा रोड़ के समीप होरखा अतिक्रमण 15 दिन में तुड़वाने , एडीशनल बीईईओ पूनम चन्द वर्मा से विद्यालयों में अध्ययन समय दौरान टॉयलेट पर ताले बंद नहीं रखने तथा आगामी पंचायत चुनाव की दृष्टि से मतदान केन्द्र वाले स्कूलों में रैम्प की व्यवस्था करवाने के साथही पीईएचईडी के जेईएन सुरेन्द्र तंवर से जलसप्लाई व्यवस्था, आवासन मण्डल के प्रोजेक्ट इंजीनियर आरएस महावर से आवासन मण्डल से संबंधित बिन्दुओं तथा एकेएच के डॉ0 नन्द लाल तथा बीसीएमओ प्रतिनिधि आशीष मोदी से चिकित्सा विभागीय गतिविधियों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किये।