खास बच्चों के संग रोशन हुई दीपावली

शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में रंगोली, दीप सज्जा और आतिशबाजी के बीच मना दीपोत्सव, बच्चों ने अपनी कल्पनाओं से सजाए दीप, खुशियों के रंगों से महका परिसर

दीपावली की रोशनी तब और खास हो जाती है, जब खुशियां हर चेहरे तक पहुंचें। कोटड़ा स्थित शुभदा स्पेशल वर्ल्ड में विशेष बच्चों ने इसी भावना के साथ दीपावली महोत्सव मनाया। यहां बच्चों ने अपनी कल्पनाओं से रंगोली सजाई, दीपों को आकर्षक रंगों से संवारा और अतिथियों के साथ मिलकर फुलझड़ियां जलाकर त्योहार का आनंद लिया। कार्यक्रम में O;olk;h अमित जैन अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों को मिठाई बांटी और उनके साथ फुलझड़ी जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत शुभदा प्रांगण में विशेष बच्चों द्वारा fo’ks”k शिक्षिका की सहायता से रंग-बिरंगी रंगोली सजाने के साथ हुई। बच्चों ने फूलों और रंगों से आकर्षक आकृतियां बनाईं। इसके बाद अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। परिसर में दीपों की सजावट और रंगोली ने उत्सव का माहौल बना दिया।

बच्चों के साथ मनाई खुशियों की दीपावली

दीपावली महोत्सव में अमित जैन ने बच्चों के बीच पहुंचकर उनसे आत्मीयता से मुलाकात की। उन्होंने सभी बच्चों को मिठाई वितरित की और उनके साथ फुलझड़ियां जलाकर उत्सव में भागीदारी निभाई। बच्चों के चेहरों पर उत्साह और मुस्कान देखते ही बन रही थी। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने भी बच्चों के साथ दीप जलाए और त्योहार की खुशियां साझा कीं।

विशेष बच्चों ने अपनी सोच और समझ के अनुसार दीपों को रंगों से सजाकर अपनी रचनात्मकता और भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

सहभागिता से यादगार बना आयोजन

इस दीपावली उत्सव में शुभदा की सहसंस्थापिका साधना सेन व संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्व सेन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुप्रभा, रेशम, रेखा, ज्योति, विनिता, मनशा, अदिति, पिंटू, सपना, पिंकी, मंजू, रेखा, सुमन आदि उपस्थिति थे।

अर्पूव सेन
9460789744

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!