विकास को आयाम देने के लिए वोट दें-चौधरी

Arain 1अरांई। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में विधायक भागीरथ चौधरी ने अरांई मुख्यालय पर आम सभा को सम्बोधित किया। इस दौरान चौधरी ने ग्रामीणों को सम्बोधित कर विकास को आयाम देने का नारा लगाते हुए भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। साथ ही चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कडी से कडी जोडकर गांव की सरकार बनाने की अपील को पूरा करने का ग्रामीणों से आह्वान किया। सभा को वार्ड २३ से जिला परिषद प्रत्याशी निर्मल कुमार भण्डिया, सीआर प्रत्याशी शिवराज उदय आदि ने सम्बोधित किया। इस दोरान चौधरी ने आकोडिया, छोटालाम्बा, सान्दोलिया, भामोलाव, देवपुरी, कालानाडा, सिरोंज, आदि गांवों का दौरा कर भाजपा के समर्थन में वोट मांगें। वरिष्ठ भाजपाई हरिप्रसाद स्वर्णकार, ओबीसी मौर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, महामंत्री लक्ष्मणसिंह राठौड, ओमप्रकाश कचौलिया, युवा मौर्चा अध्यक्ष नाथू नुवाद, मण्डल प्रवक्ता बनवारी पुरी, जतन नुवाद, देवकरण खंगार, आदि कार्यकर्ता साथ थे। इधर भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष शम्भु शर्मा ने अरांई के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर चुनाव रणनीति तय की। साथ ही कार्यकर्ताओं को भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाने का आह्वान किया।

कांग्रेस के समर्थन में मांगे वोट
पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया ने अरांई के गांवों का दौरा कर काग्रेंस के समर्थन में वोट मांगे। इस दौरान सिनोदिया ने किसानों के अभाव अभियोग सुने।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!