सदस्यता अभियान की समीक्षा, प्रमुख कार्यकताओं को विस्तारक के रूप मे भेजा

bjp1bjp 2भाजपा एक जन आंदोलन का रूप है, राष्ट्र निर्माण मे अपना योगदान देने के लिए सभी को भाजपा से जुड़ कर इस महायज्ञ मे आहुति देनी चाहिए। यह विचार व्यक्त किए शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज भाजपा के सदस्यता अभियान की शहर जिले की बैठक मे। श्री देवनानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की हमे तय लक्ष को प्राप्त करना है, इसके लिए सभी वरिष्ठ नेताओं को बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर जन जन को भाजपा से जोड़ना होगा तभी यह अभियान सफल होगा।
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर की बैठक आज स्थानीय स्वामी कॉंप्लेक्स मे आयोजित की गयी। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने आज आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की अजमेर शहर के सभी 380 बूथ पर कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को भाजपा का सदस्य बनाएँगे। इस हेतु भाजपा शहर जिला ने सभी 55 वार्डों मे अपने प्रमुख कार्यकताओं को विस्तारक के रूप मे भेजा है। जिससे सदस्यता अभियान को गति मिल सके व स्थानीय कार्यकर्ता क्रियाशील हो कर इस अभीयान मे जुड़ जाए। इसके अंतर्गत प्रमुख रूप से शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी, महिला बाल विकास राज्यमंत्री श्रीमती अनिता भदेल, पूर्व राज्यमंत्री श्री श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिव शंकर हेडा, पूर्व न्यास अध्यक्ष श्री धर्मेश जैन, पूर्व महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक श्री हरीश झामनानी, जिला महामंत्री श्री सुरेंद्रसिंह शेखावत, श्री जयकिशन पारवानी, श्री रमेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य आदि को दायित्व दिया गया।
इस अवसर पर अजमेर के पूर्व सांसद श्री रासा सिंह रावत ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का सपना है कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बने यह जब ही संभव है तब प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान में अपनी सहभागिता निभाये।
सदस्यता अभियान के संयोजक व जिला महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया की बैठक मे चारों मण्डल के संयोजकों ने तय लक्ष्य के अनुसार बनाएँ गये सदस्यों की सूची प्रस्तुत की। सदस्यता अभियान के सफल संचालन हेतु कल से नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा जहाँ से इस पूरे अभियान को गति देने के लिए समय समय पर कार्यकर्ताओं को अपडेट किया जाएगा। देश भर में चल रहे सदस्यता अभियान को गति देने के लिये युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, एस.टी.मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा को सदस्यता अभियान में आमजन को जोड़ने के लिये नगर के प्रमुख चैराहो पर शिविर लगा कर सदस्यता अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौपी।
कार्यक्रम का संचालन व आभार शहर जिला महामंत्री जयकिशन पारवानी ने किया। जिला महामंत्री रमेश सोनी ने सभी को आभार ज्ञापित किया।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री शिव शंकर हेडा पूर्व न्यास अध्यक्ष धर्मेश जैन पूर्व महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, सीताराम शर्मा शहर जिला उपाध्यक्ष सोमरत्न आर्य, सतीष बंसल, घीसू गढ़वाल, तिलकसिंह रावत, संजय खंडेलवाल, सुलोचना शुक्ला, शहर जिला मंत्री दीपेन्द्र लालवानी, रविन्द्र जसोरिया, अमृत नाहरिया, रश्मि शर्मा, नरपत सिंह, राजेश घाटे जिला प्रचार मंत्री शरद गोयल सहित जे के शर्मा, तुलसी सोनी, योगेश शर्मा, कंवल प्रकाश, महेंद्र जादम, सुरेश चारभुजा, डा कमलकांत, राजकुमार ललवानी, शेखर थोरी, रंजन शर्मा, जोगेंद्र ठाकुर, सोहन शर्मा, हितेष वर्मा, ताराचंद सब्लानिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

शरद गोयल
                                प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
                                       9414002132

error: Content is protected !!