भाजपा नेता स्वर्गीय कैलाश कच्छवा के निधन पर भाजपा द्वारा बुधवार दिनांक 04 फरवरी शाम 5 बजे स्थानीय गाँधी भवन पर सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा की कैलाश जी के सभी राजनैतिक दलों के लोगों से मधुर रिश्ते थे। उनका माली समाज मे बहुत सम्मानजनक स्थान था। श्री कच्छवा भाजपा की स्थापना से जुड़े हुए थे, उन्होने अजमेर भाजपा के विकास मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। श्री कच्छावा स्वच्छ व ईमानदार छवि के नेता थे। उन्होने अपना पूरा जीवन संगठन के हित मे समर्पित कर दिया। जिसे कभी भुलाया नही जा सकता।
भाजपा के प्रचार मंत्री शरद गोयल ने बताया की इस अवसर पर अजमेर शहर के सभी राजनैतिक दल के सदस्य एवं स्वयं सेवी संस्थाओ के सदस्य स्व. श्री कच्छवा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
भाजपा शहर जिला की सदस्यता अभियान की बुधवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।
शरद गोयल
प्रचार मंत्री, भाजपा शहर जिला
9414002132
