ऐतिहासिक शिव पूजा में उमड़े हजारों शिव भक्त

b1b2b3-सुमित सारस्वत- ब्यावर, 3 फरवरी। जगद्गुरु शंकराचार्य निरंजनदेवतीर्थ की धार्मिक नगरी ब्यावर में मंगलवार को ऐतिहासिक शिव पूजा का आयोजन हुआ। बीएम अग्रवाल परिवार की ओर से आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन भगवान शिव का महाभिषेक किया गया। सैंकड़ों भक्तों ने 1008 नामों से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। अजमेर जिले में पहली बार विशाल स्तर पर शिव पूजा का ऐसा आयोजन हुआ।
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के संत रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में मंगलवार को प्रभात वेला में पूजा प्रारंभ हुई। भक्तों ने काली मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। गले में रुद्राक्ष धारण कर देह पर भस्म लगाई। गणपति की आराधना के बाद भगवान शंकर की पूजा की गई। 1008 नामों का उच्चारण करते हुए शिव का अभिषेक किया। भक्तों ने मनवांछित कामना कर बिल्व पत्र, दूध, चांवल, गेहूं, उड़द, काले तिल, घी, पुष्प व अन्य सामग्री से अभिषेक किया। ओम नम: शिवाय और हर-हर महादेव के उच्चारण से वातावरण शिवमय हो गया। सुगंधित वातावरण में संपन्न हुई पूजा में भक्त शिव की भक्ति में लीन हो गए। संत गोपालराम रामस्नेही, पं.मुकुंदशरण दाधीच व विप्रजनों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। मुख्य यजमान मुकेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पुरूषोत्तम अग्रवाल सपरिवार पूजा में शामिल हुए। करीब तीन घंटे चली पूजा में दो हजार से ज्यादा भक्तों ने धर्मलाभ लिया।
संत ने बताया कि इस पूजा से हर मनोरथ सिद्ध होता है। प्रत्येक व्यक्ति को शिव के पंचाक्षर मंत्र का जाप नियमित करना चाहिए। पूजा के पश्चात् 2100 दीपों से शिव की महाआरती की गई। मंच संचालन सुमित सारस्वत ने किया। पूजा में अविनाश गर्ग, सुशील बंसल, नितेश गोयल, शशि सोलंकी, श्वेता जैन, ट्विंकल गर्ग, साधना सारस्वत, अनिता अग्रवाल, कविता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, सविता अग्रवाल, सूर्यकांता बंसल, सुमित्रा जैथल्या, ऊषा गर्ग, ममता पाखरोट, हंसा जोशी, आशा गोयल, प्रियंका सेन, लविना, महेश गर्ग, माणक डाणी, मोहित कांठेड़, अमित सारस्वत, कमल जलवानियां, नृसिंह तंवर, हीना जैन, शिवाली अग्रवाल, शिवांगिनी, निकिता, सेमल, मल्लिका जैन, शिवांशु, राघव, रामप्रसाद मित्तल, मनीष गोयल, लोकेंद्र गर्ग, कैलाश मूंदड़ा, आलोक गुप्ता, दीपक कांकाणी सहित बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भाग लिया।

error: Content is protected !!