महिलाएं पढ़ें, आगे बढ़ें, तभी होगा देश का विकास

शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने की अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के जन्मदिवस पर वितरित किए फल
माताजी के मंदिर में आरती व पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु व प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना
PROAJM PHOTO 4अजमेर। शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि महिलाएं पढ़ेंगी, आगे बढ़ेंगी तभी देश का विकास सम्भव है। राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे स्वयं महिलाओं को आगे बढ़ाने का हरसम्भव प्रयास कर रही हैं। प्रदेश की आधी आबादी को उनका हक दिलाने के लिए परिवार में महिलाओं को मुखिया मानते हुए भामाशाह योजना शुरू की गई है। राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहूलियतें महिलाओं के माध्यम से दी जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री प्रो. देवनानी रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में दांता ग्राम में ग्रामीण महिला विकास संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं को लक्ष्मी, सरस्वती एवं दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। प्राचीनकाल से महिलाओं को समाज में विशिष्ट स्थान प्राप्त है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सतत् प्रयत्नशाील हैं।
शिक्षा मंत्री प्रो. देवनानी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे सभी प्रयास तभी सार्थक हैं जब महिलाएं पढ़ी लिखी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। राज्य सरकार भामाशाह योजना के जरिए महिलाओं को समाज में उनका उचित स्थान दिलाने के लिए प्रयत्न कर रही है। उन्होंने समारोह में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे स्वयं पढ़े और अपने बच्चों को अवश्य पढ़ने भेजें। बालिकाएं पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेंगी। एक पढ़ी लिखी बालिका दो परिवारों का भविष्य संवारेगी।
उन्होंने कहा कि देश में घटते लिंगानुपात को केन्द्र सरकार ने भी गम्भीरता से लिया है। प्रधानमंत्राी श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना शुरू की गई है। राजस्थान सरकार भी बालिका शिक्षा के प्रति गम्भीरता से प्रयास कर रही है। बालिकाओं को आसानी से स्कूल तक पहंुचाने के लिए हाल ही साईकिल वितरण योजना शुरू की गई है। जल्द ही प्रदेश की 2.68 लाख बालिकाओं को साईकिल दी जाएगी।
श्री देवनानी ने कहा कि इतना ही नहीं राज्य सरकार प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूल से जोड़ने के लिए और अधिक सुविधाएं मुहैया करा रही है। उन्हें लैपटॉप सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है। शिक्षा मंत्राी के आग्रह पर समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे अपने गंाव में एक भी बच्चे को स्कूल से वंचित नहीं रहने देंगी। इस पर श्री देवनानी ने कहा कि आपके गांव में सभी बच्चे स्कूल जाने लगेंगे तो मैं यहां स्टाफ की कमी पूर्ति एवं भवन की मरम्मत का कार्य शीघ्र करा दूंगा।
विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे राज्य में महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा उनकी उन्नति के लिए संवेदनशील होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्राी की सोच है कि महिलाएं स्वावलम्बी बनेगी तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा। सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।

विधायक श्री रावत ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों, खासकर बालिकाओं को पढ़ने के लिए भेजें। बालिकाएं पढ़ेंगी तो दो परिवारों को शिक्षित करेंगी। देश की आधी आबादी शिक्षित व आत्मनिर्भर होगी तो विकास भी तेज गति से होगा।
जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान की महिलाओं को उनका हक मिल रहा है। उन्हें आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाया जा रहा है। राज्य में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलायी जा रही हैं। हमे इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को 6.33 करोड़ रूपए के ऋण बैंको द्वारा वितरित किए गए। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पार्षद श्री नीरज जैन, श्री सुरेश चारभुजा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के जन्मदिवस पर वितरित किए फल
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के जन्मदिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षा मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजरंगगढ़ चौराहा स्थित माताजी के मन्दिर पर आरती व पूजा-अर्चना कर वसुन्धरा जी की दीर्घायु एवं उनके नेतृत्व में प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरण भी किया गया।
शिक्षा मंत्री श्री देवनानी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के महिला वार्ड, शिशु वार्ड, आपातकालीन वार्ड, न्यूरोसर्जरी वार्ड एवं अन्य वार्डों में रोगियों को फल वितरित किए। इस अवसर पर शिक्षामंत्राी ने रोगियों से बात कर चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली एवं चिकित्सकों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
शिक्षा मंत्राी श्री देवनानी इसके पश्चात बेसहारा लोगों के लिए चलायी जा रही अपना घर संस्था भी गए। यहां भी मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बेसहारा लोगों को फल वितरित किए गए। श्री देवनानी ने अपना घर संस्था में रह रहे मंदबुद्धि बच्चों से आत्मीयता से बात की तथा प्यार से उनके सिर पर हाथ फेरा।
इन कार्यक्रमों में श्री देवनानी के साथ जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, श्री सोमरत्न आर्य, श्री धर्मेश जैन, श्री नीरज जैन, श्री रमेश सोनी, श्री सीताराम शर्मा, श्री जयकिशन पारवानी, श्री संजय अरोड़ा, श्री विजय तत्वेदी, श्री जेे.के.शर्मा, श्री विकास शर्मा, श्री दीपेन्द्र लालवानी, दयालराम सवासिया, भारती श्रीवास्तव, योगेश शर्मा, भागीरथ जोशी, अशोक शर्मा, अरविन्द पाराशर, महेन्द्र जादम, वीरेन्द्र वालिया, पारस बोहरा, राजेन्द्र राठौड़, संतोष मेघवंशी, प्रकाश बंसल, कमलेश शर्मा, महेन्द्र सिंह रावत, कुन्दन सिंह नरूका, गंगाराम सैनी, राजेश शर्मा, शंकरसिंह रावत, सुरेन्द्र शर्मा, रश्मि शर्मा, विनोद कंवर, सुनील जैन, विजय खण्डेलवाल, नीतेश आत्रेय, अनिल नरवाल, सुनील सिंह राजावत, सुरेन्द्र उबाणा, जितेन्द्र चोहान, सुरेश चारभुजा, बलराम हरलानी, संजय भाटी, हरि प्रजापति, धर्मपाल जाटव, श्यामसुन्दर पंवार सहित बड़ी संख्या मंें भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!