ग्रामीण खेल भारतीय संस्कृति की रीढ़- जिला प्रमुख

जिला स्तरीय परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
vandana nogiyaअजमेर, 13 मार्च। जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया ने कहा कि ग्रामीण एवं परम्परागत खेल भारतीय संस्कृति की रीढ़ हैं। खेल जीवन में अनुशासन और स्वस्थ जीवन शैली के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।
जिला प्रमुख सुश्री वन्दना नोगिया शुक्रवार को पटेल मैदान में जिला स्तरीय परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं। जिला प्रमुख ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीम भावना से काम करने की सीख देते हैं। खेलों को स्कूल स्तर से ही बालक-बालिकाओं की दिनचर्या में शामिल किया जाना चाहिए।
सुश्री नोगिया ने कहा कि परम्परागत खेल भारतीय संस्कृति की रीढ़ है। इन खेलों से न सिर्फ स्वस्थ जीवन शैली की सीख मिलती है। बल्कि इन खेलों से हम प्राचीनकाल से देश में चली आ रही खेल संस्कृति से भी रूबरू होते है। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा खेल संवर्द्धन के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। इन्हे और अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
जिला प्रमुख ने पटेल मैदान में उपस्थित खिलाडियों और खेल प्रेमियों से आग्रह किया कि वे इन खेलों को बढ़ावा दिए जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में इनके प्रचार-प्रसार की अलग जगाए रखें। इन खेलों के जरिए ही ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे लाया जा सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार ने कहा कि परम्परागत भारतीय खेलों का यह आयोजन हमारी संस्कृति का प्रतीक है। सभी खिलाड़ी पूरे जोश खरोश और अनुशासन के साथ इन खेलों में हिस्सा लें। हार और जीत की परवाह किए बिना खेल को खेल की भावना से खेलें। इस अवसर पर प्रोटोकाॅल अधिकारी डाॅ. राष्ट्रदीप यादव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी भी उपस्थित थे। कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी श्री अभिमन्यू चैधरी ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजन सचिव श्री महिपाल सिंह शेखावत, श्री प्रवीण ओझा, श्री रामनिवास चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में रस्साकशी, रूमाल झपट्टा,सतौलिया, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रारम्भ में रस्साकशी का नुमाइशी मैच खेला गया।
प्रतियोगिता का समापन कल
परम्परागत खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कल 14 मार्च को शाम 4 बजे महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल के मुख्य आतिथ्य में पटेल मैदान में होगा।
error: Content is protected !!