अजमेर, 13 मार्च। अजमेर नगर निगम के वार्डों के परिसीमन 2015 पर आपत्तियों की सुनवाई 16 मार्च को की जाएगी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी श्री हरफूल सिंह यादव ने बताया कि वार्डों के परिसीमन पर जिन व्यक्तियों एवं संगठनों द्वारा पूर्व में आपत्ति प्रस्तुत की गई है उनकी सुनवाई 16 मार्च को अजमेर तहसील के न्यायालय कक्ष में होगी। प्रातः 10.30 बजे से 1 बजे तक अजमेर उत्तर एवं दोपहर 3 बजे से शाम तक अजमेर दक्षिण के वार्डों की आपत्तियों पर सुनवाई होगी। आपत्तिकर्ता तय समय, स्थान एवं दिनांक पर प्रस्तुत आपत्तियों की प्रतिलिपि लेकर सुनवाई के लिए उपस्थित हो।