महिलाओं को दी डॉटस की जानकारी

स्यार। खांसी को कभी हल्के में नही ले। आज की खांसी कल की डॉटस हो सकती है। खांसी की षिकायत होने पर तुरंत जांच करवानी चाहिए उक्त विचार रखे आरोग्य प्लस परियोजना अंराई ब्लॉक कॉर्डिनेटर रणजीतसिंह केषावत ने। आषा सहयोगिनी ममता षर्मा ने बताया कि मंगलवार को ग्राम समेलिया स्थित आंगनबाडी केन्द्र पर डॉटस जागरूकता दिवस मनाया गया जिसमें केषावत ने संदर्भ प्रदान किया। केषावत ने महिलाओ को बताया कि गांव की महिलाओ को काम में व्यस्त रहने के कारण अपनी सेहत कोे नजरअंदाज नही करना चाहिए। खांसी -जुकाम को हल्के में ले लेने से आगे जाकर डॉटस जैसी गंभीर बिमारी का षिकार हो सकते है। दो सप्ताह से खांसी की षिकायत वालो को अस्पताल में अपने बलगम की जांच करवाना जरूरी है और डॉटस की षिकायत होने पर घबराये नही और निःषुल्क पुरा कोर्स लेकर इस रोग से निजात पाया जा सकता है। रोगी बीच में अपनी दवाई लेना नही छोडे एवं कोर्स पुरा होने के बाद भी जांच करवाना चाहिए। देष में डॉटस पीडितो की बढती संख्या चिंता का विषय बनता जा रहा है। एच.आई.वी.एडस ग्रसित लोगो में डॉटस होने के आसार ज्यादा रहते है। आं.बा.कार्यकर्ता चंचल देवी षर्मा ने भी बताया कि काम के दौरान धुल,फफुदं को मुंह में जाने से मुंह को कपडे से ढकना चाहिए एवं खांसते समय भी मुंह पर रूमाल का इस्तेमाल करना चाहिए। खांसी वाले व्यक्ति से दुरी बनाये रखनी चाहिए। मरीज से नफरत नही करके उसे सहानुभुति देना जरूरी है। महिलाओ ने अपनी सेहत को नजरअंदाज नही करने का प्रण लिया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत केषावत ने महिलाओ को स्वच्छता की षपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान आं.बा.कार्यकर्ता चंचल देवी,आषासहयोगिनी ममता षर्मा,सहायिका धापू, रणजीतसिंह केषावत एवं गांव की महिलाओ की भागीदारी रही। आ.बा.कार्यकर्ता ने सभी का आभार प्रकट किया।