कर्तव्य को समझना आवश्यक-डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर

स्मार्ट सिटी कोर ग्रुप समिति की बैठक आयोजित

डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर
डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर

अजमेर, 01 मई। संभागीय आयुक्त डाॅ. धर्मेन्द्र भटनागर ने कहा कि अधिकारों के साथ कत्र्तव्य की पालना भी आवश्यक है, यदि नागरिक कत्र्तव्य पालन की महत्ता को समझेंगे तो अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के उच्च मापदंडो को प्राप्त किया जा सकेगा।
डाॅ. भटनागर आज संभागीय आयुक्त कार्यालय में स्मार्ट सिटी कोर ग्रुप समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अजमेर का गौरवमयी इतिहास रहा है, जिसके कारण केन्द्र सरकार द्वारा इसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चुना गया है। अजमेर के हेरिटेज स्वरूप को संरक्षित रखते हुए इसे स्मार्ट बनाने की जिम्मेदारी स्थानीय नागरिकों की है, अतः यह आवश्यक है कि नागरिक अपने अधिकारों के साथ कत्र्तव्य पालन के महत्व को भी समझें।
उन्होंने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने हेतु प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्मार्ट सिटी के उच्च मापदण्डों को लागू करने से पूर्व उक्त मापदण्डों के अनुरूप नैतिक रूप से तैयार होने की आवश्यकता भी है। यदि नागरिक सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों के उच्च प्रतिमान स्थापित करेंगे तो अजमेर एक स्मार्ट सिटी की संकल्पना को शीध्र साकार किया जा सकेगा।
संभागीय आयुक्त डाॅ. भटनागर ने इस अवसर पर कोर गु्रप के सदस्यों को सबगु्रप बनाने और उनमें अधिक से अधिक लोगों को जोडनें की बात कही एवं कोर गु्रप के सदस्यों से स्मार्ट सिटी के संदर्भ में कार्ययोजना व गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि अजमेर में स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने में सहभागी यूनाईटेड स्टेट एम्बेसी की टीम तीन बार अजमेर का दौरा कर चुकी है। इसी क्रम में यू.एस. एम्बेसी टीम के संयुक्त सान्निध्य में आगामी 29 मई से दो दिवसीय काॅनक्लेव आयोजित करने का कार्यक्रम भी है। अतः सभी कोर गु्रप उक्त काॅनक्लेव में अपने विषय से संबंधित कार्ययोजना व गतिविधियों का पाॅवर पोईन्ट प्रजेन्टेशन तैयार कर लें, जिससे स्मार्ट सिटी अजमेर की आवश्यकताओं के अनुरूप यहां विकास की संभावनाओं को दर्शाया जा सकें।
इस अवसर पर कोर ग्रुप में नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। कोर गु्रप के सदस्य, पूर्व सांसद श्री रासासिंह रावत ने कहा कि स्मार्ट सिटी से हमारा अभिप्राय है ऐसे शहर से है जहां बिजली, पानी, चिकित्सा, परिवहन जैसी आवश्यक सेवाएं सहजता से उपलब्ध हो जाएं। ऐसी व्यवस्था के लिए प्रत्येक नागरिक को स्मार्ट बनकर अपनी भागीदारी निभानी होगी, तभी स्मार्ट सिटी, क्लीन सिटी व ग्रीन सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सकेगा। प्रो. बी.पी. सारस्वत ने कहा कि अजमेर शिक्षा नगरी व धार्मिक पर्यटन के क्षेत्रा में पूरे विश्व में महत्वपूर्ण स्थान रखता है इसी प्रकार स्वास्थ्य, पानी, बिजली के क्षेत्रा में भी विशिष्ट स्थान बनाने के लिए सभी के सम्मिलित प्रयासों की आवश्यकता है। इस अवसर पर कोर गु्रप के अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में आयुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण श्रीमती स्नेहलता पंवार, सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण श्री कृष्णअवतार त्रिवेदी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!