विधायक से की एमआरएस के पुनगर्ठन की मांग
-मनोज सारस्वत- अरांई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कार्यरत चिकित्सकों को डेपुटेशन पर लगाने पर भाजपाईयों में रोष व्याप्त हो गया। वहीं भाजपाइ्रयों ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए क्षैत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी को मामले की जानकारी दी। जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा ने बताया कि अरांई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आस पास के गांवों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाए देने का केन्द्र बिन्दु है। प्रतिदिन दो सौं से तीन सौ की संख्या में मरीजों का आना जाना लगा रहता है। ऐसी स्थिति में कार्यरत चिकित्सों क ो डेपुटेशन पर लगाने से चिकित्सा व्यवस्थायें गडबडा गई है। भाजपाईयों ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र से तीन चिकित्सकों को डेपुटेशन पर अन्यत्र लगाया गया है। भाजपाईयों ने विधायक चौधरी से मेडिकल रिलिफ सोसायटी के पुनगर्ठन की भी मांग की। मामले को लेकर जिला परिषद सदस्य सीता चौधरी, प्रचार मंत्री गोपाल गुर्जर, बनवारी पुरी, पप्पू माली, रामेश्वर चांगल, छगनलाल गीर, सांवरलाल जाट, प्रहलाद तालोड, चेतन चौधरी, रंगलाल जाट आदि ने रोष जताया।
इनका कहना:-
अव्यवस्था होने के कारण उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डेपुटेशन पर लगाया गया है। -ओमप्रकाश जांगिड़, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी अरांई