एमआरएस के पुनर्गठन सहित स्टाफ की मांग

arain-मनोज सारस्वत- अरांई। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेडिक ल रिलिफ सोसायटी के पुर्नगठन व स्टाफ लगाने की मांग को लेकर भाजपाईयों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओबीसी मौर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपीलाल मेवाडा, गोपाल गुर्जर, रामस्वरूप राजपुरोहित, जाट महासभा अध्यक्ष जतन चौधरी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अरांई में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल रिलिफ सोसायटी का पुनर्गठन कर अस्पताल में व्यवस्थायें सुधारने के व्यापक इंतजामात की आवश्यकता है। साथ ही भाजपाईयों ने अस्पताल में चिकित्सकोंं सहित नर्सिंग स्टाफ, लिपिकीय स्टाफ, लैब स्टाफ सहित कर्मचारियों का अभाव होने की जानकारी दी। मालूम हो कि केन्द्र पर ३३ स्वीकृत स्टाफ में से २४ पद खाली चल रहे है। अरांई में मेल नर्स प्रथम का एक पद, मेल नर्स द्वितीय ६ पद, सीनियर लैब टेक्रिशियन १ पद, एलएचवी ३ पद, सहायक रेडियोग्राफर २ पद, क्लर्क ग्रेड प्रथम १, सूचना सहायक ४ पद, वार्ड बॉय ५ पद, सहायक टेक्रिशियन का १ पद रिक्त पड़े है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने विधायक भागीरथ चौधरी, चिकित्सा मंत्री सहित जिला कलक्टर को ज्ञापन भेजकर अस्पताल में स्टाफ लगाने की मांग की है।

रावणा समाज की बैठक
अरांई १५ मई। रावणा राजपूत समाज ब्लॉक अरांई की बैठक रविवार को पंचायत समिति सभागार में आयोजित होगी। ब्लॉक अध्यक्ष धन्नसिंह राठौड़ ने बताया कि बैठक में २१ मई को आजाद पार्क अजमेर में होने वाली बैठक तथा ३१ मई को किशनगढ़ में होने वाले विवाह परिचय सम्मेलन पर चर्चा की जाएगी। राठौड़ ने बताया कि बैठक में समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में रामेश्वर सिंह, महावीर ङ्क्षसह मण्डावरिया, गजानन्द सिंह, शिवराज सिंह माण्डियावड कला, जगदीश सिंह रामगढ़, सांवर सिहं खेडा गोपालपुरा, रामनिवास सिंह, कानसिंह गौड़ अरांई विचार व्यक्त करेंगे।

गौड बने ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष
अरांई। राजस्थान ब्राह्मण महासभा खण्ड़ अरांई के चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी ब्रजेश उपाध्याय के सानिध्य में शुक्रवार को सम्पन्न हुए। अविनाश दाधीच ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर गिरधर व्यास, सचिव पद पर नीरज पाराशर को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। चुनाव के बाद उपाध्याय ने नवनिर्वाचितों को कार्यकारिणी गठन कर समाज हित में कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में पूर्व सरपंच भंवर गोपाल गौड, पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भंडिया, अनिल सारस्वत, सीताराम शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक व्यास, किशनगोपाल शर्मा, कजोड़मल शर्मा, अजय शर्मा, बनवारी शर्मा, अशोक शर्मा सहित कई समाजबन्धु उपस्थित थे।

अपनो को बांट दी खैरात, पटवारी पर लगे आरोप
अरांई। बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने पर मण्डावरिया के किसानों में रोष व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि पटवारी की मनमानी के चलते कई ४० किसानों को मुआवजा नहीं देकर अपनों को खेरात के रूप में मुआवजा दिया जा रहा है। फसल नहीं उगाने वाले चहेतों लोगों को मुआवजे का आरोप लगाते हुये ग्रामीणों ने विधायक भागीरथ चौधरी को ज्ञापन भेजकर बिना भेदभाव किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मण्डावरिया निवासी श्योचन्द बैरवा, छोटू बैरवा, राजू बैरवा, छीतर बैरवा, किसनाराम बैरवा, रोडू बलाई, तेजू जाट, कस्तूरी देवी, विश्राम जाट, सूरज कवंर, शक्ति सिंह, गोरधन सिंह, नवरंग सिंह, भीम सिंह, भंवर सिंह, मोहन सिंह, सार्दुल जाट, सुवा जाट आदि सीमान्त काश्तकारों ने बताया कि मण्डावरिया में किसानों को फसल खराबे की मुआवजा राशि का वितरण किया जा रहा है। मगर हल्का पटवारी रामलाल जाट की मनमानी के चलते चहेते किसानों को ही उपकृत किया जा रहा है। पटवारी ने राज्य सरकार को गलत आंकड़े पेश करते हुए ४ लोगों को बिना फसल उगाए ही मुआवजा राशि दिलवा दी जबकि फसल खराबे के बावजूद ४० किसानों को मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने विधायक चौधरी से मामले में जांच कर बिना भेदभाव मुआवजा दिलाने की मांंग की है।
इनका कहना है-
आरोप निराधार है। सभी किसानों को मुआवजा राशि बांटी जा रही है। मुआवजा वितरण में कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है।
-रामलाल जाट, हल्का पटवारी, मण्डावरिया

error: Content is protected !!