अजमेर, 18 मई। लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्री एस.एस.कोठारी ने कहा कि अधिकारी संवेदनशील होकर पारदर्शिता, ईमानदारी व समयबद्ध ढंग से समस्याओं का निराकरण करें तो शिकायतों का अम्बार अपने आप ही समाप्त हो जाएगा। उन्होंने आम आदमी और गैर सरकारी संगठनों से अपील की कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करें। लोकायुत भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत करने वालों का नाम गुप्त रखेगा, साथ ही उसे कोई परेशान करता है तो शिकायतकर्ता को सुरक्षा भी प्रदान की जाएगी। लोकायुक्त श्री एस.एस.कोठारी ने सोमवार को किशनगढ़ पंचायत समिति में जनसुनवाई कर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि लोकायुत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई का एक सशत मंच है। राज्य सरकार के मंत्राी, सचिव, राजकीय प्रतिष्ठानों के अध्यक्ष, स्वायत्त संस्थाओं के महापौर, उप महापौर, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रमुख, प्रधान, अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध, भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग एवं अकर्मण्यता की शिकायतों की जांच लोकायुक्त द्वारा की जाती है। शिकायतों पर जांच के पश्चात संबंधित के खिलाफ सक्षम स्तर से कार्रवाई कराई जाती है।
श्री कोठारी ने कहा कि वर्ष 2013 से अब तक लोकायुत सचिवालय को 11058 शिकायतें मिली हैं। इनमें से 76 52 का निस्तारण किया जा चुका है। लोगों को बड़े पैमाने पर राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा संकट है। इससे देश की आर्थिक प्रगति प्रभावित हो रही है।सरकारी तंत्रा में अधिकारी व कर्मचारी बेहद अच्छा काम करते हैं लेकिन कतिपय अधिकारियों द्वारा पद का दुरुपयोग किए जाने से हालात बिगड़ते हैं। उन्होंने युवाओं और गैर सरकारी संगठनों से आग्रह किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफपूरी ताकत से खड़े हों।
श्री कोठारी ने कहा कि लोकायुत को कोई भी व्यति शिकायत पेश कर सकता है, लेकिन वह लोकायुत के क्षेत्राधिकार विशेषकर भ्रष्टाचार से संबंधित होनी चाहिए। शिकायत सादा पेपर पर लिख कर सबूतों के साथ दें तो ज्यादा प्रभावी कार्रवाई होगी। शिकायतकर्ता को शपथ पत्रा भी पेश करना होगा। कोई शिकायतकर्ता अगर चाहे कि उसका नाम सार्वजनिक ना हो तो वह लोकायुत से आग्रह कर सकता है। शिकायतकर्ता का नाम गुप्त रख कर उसके नाम के बजाए कोड से शिकायत की जांच करवाई जाएगी। साथ ही शिकायत करने के पश्चात अगर शिकायतकर्ता को प्रताडि़त किया जा रहा है तो वह लोकायुक्त को बताए। उसे सुरक्षा व राहत प्रदान की जाएगी।
जनसुनवाई में लोकायुत को 13 शिकायतें प्राप्त हुई। इन पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारी, अतिरित जिला कलटर शहर श्री हरफूल सिंह यादव एवं जिले के अन्य अफसर उपस्थित थे।