ब्राह्मण समाज के विकास के मार्ग हो प्रशस्त

अरांई मंडल कार्यकारिणी घोषित
aaअरांई। तहसील मुख्यालय पर राजस्थान ब्राहम्ण महासभा उपशाखा अरांई की बैठक रविवार को आयोजित की गई। बैठक को दाधीच समाज के प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जिलाध्यक्ष नरेश कौशिक, किशनगढ अध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा ने सम्बोधित किया। उन्होनें समाज क के लोगों को रोजगारप्रद जानकारी दी। सभी ने समाज के विकास के मार्ग प्रशस्त करने की ओर एकता के साथ कदम बढाने का आह्वान किया। शर्मा ने बताया कि जिले में कुल एक लाख अस्सी हजार ब्राहम्णों की संख्या है। बैठक में शिक्षा व खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभावान समाज के छात्र छात्राओं को समय समय पर पारितोषित प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में ब्राहम्ण महासभा भवन के लिए भूमि की मांग को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। अध्यक्ष राजेन्द्र गौड ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें निर्मल कुमार भण्डिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिपाल शर्मा सचिव, संजीव शर्मा एंव रमेश शर्मा उपाध्यक्ष,अविनाश दाधीच को युवाध्यक्ष, अनिल शर्मा सचिव मनोनीत किया गया। इसके बाद कार्यकारिणी के सदस्यों को साथ ही सामाजिक कुरीतियों को जड से मिटाने क ी आवाज को बुलन्द करते हुये शपथ दिलायी गई। रवि जोशी, पूर्व सरंपच भंवरगोपाल गौड, राजेन्द्र शर्मा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, कैलाश शर्मा, गिरधर व्यास, श्यामसुन्दर भण्डिया, कमल गौड, अनिल सारस्वत, सहित सर्व ब्राहम्ण समाज के लोगों ने भाग लिया।

एसडीएम ने ली एमआरएस की बैठक, मरीजों पर सहयोग शुल्क बढाया
अरांई। किशनगढ उपखण्ड अधिकारी अशोक जाट ने अरांई एमआरएस के सदस्यों की बैठक ली। प्रभारी चिकित्सक अशोक जाट ने केन्द्र पर स्टाफ की कमी को लेकर अवगत कराया। जिससे मरीजों के ईलाज में पेरशानी का सामना करना पड रहा है। बैठक में स्वास्थ्य केन्द्र के चार दीवारी, बोरवेल, मरीजों के लिए धर्मशाला, जर्जर अवस्था में पंहुच चुके क्वाटर्स की मरम्मत, पानी एवं बिजली की समुचित व्यवस्थाओं में चर्चा की गई। उक्त कार्यो को कराने के लिए विभिन्न कार्य योजना तैयार की गई। साथ ही प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि केन्द्र समय में केन्द्र पर जांच सुविधा उपलब्ध है। बैठक में एमआरएस कमेटी में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गोपी लाल मेवाडा एवं प्रचार मंत्री गोपाल गुर्जर को सदस्य बनाया गया। नवीन सदस्यों ने स्वास्थ्य केन्द्र में रखे जनरेटर सेट का पीछे स्थानान्तरित करने के लिए करीब तीस हजर रूपये के सहयोग की घोषणा की। बैठक में एक्स रे मशीन बंद होने को लेकर चर्चा की गई। इसी प्रकार पूर्व सदस्य कन्हैया लाल माली ने स्वाथ्य केन्द्र में दरवाजों एवं खिडकियों पर पर्दे लगाने में आर्थिक सहयोग की घोषण की। बैठक में पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, कांगे्रस जिला महामंत्री हनुमान गोरेली, वेणी गोपाल कलवार, राजेश झाडून्दा, उमराव गोरेली आदि उपस्थित थे।
रिक्त पदों को भरने की मांग- एमआरएस सदस्यों एवं चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक जाट ने उपखझउ अिधिकारी को बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में 35 नर्सिंग कर्मियों में 26 नर्सिंग कर्मियों के पद रिक्त चल रहे है। रेडियो ग्राफर नहीं होने से एक्स-रे मशीन बन्द पडी है। वहीं केन्द्र में 8 चिकित्सकों के पद सर्जित है जिसमें से दो पद रिक्त चल रहे तथा दो पदों पर चिकित्सकों को डेपोटेशन पर लगाया गया है। एमआसएस सदस्यों ने रिक्त पदों को भरने की मांग की।
पर्ची सहयोग राशि बढाई- बैठक में एमआरएस सदस्यों की अनुशंसा पर मरीज पर्ची सहयोग राशि पांच रू से बढा कर दस रूपये कर दी गई एवं भर्ती टीकिट राशि भी दस रू से बढा कर बीस रू कर दी गई।

साधारण सभा की बैठक कल
अरांई। पंचायत समिति अरांई की साधारण सभा की बैठक बुधवार को प्रधान रामलाल गेजण की अध्यक्षता में आयोजित होगी। विकास अधिकारी सीमा कौशल ने जानकारी देते हुये बताया कि बैठक में चिकित्सा , पेंशन, पानी व बिजली आदि के क्षेत्र में चल रही अनियमितताओं व ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जायेगी। पंचायत समिति के सदस्यों, सरपंचों सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष बैठक में भाग लेगें।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!