195 स्थानों पर की बिजली चोरी की जांच

22 लाख 61 हजार का राजस्व निर्धारण
avvnl thumbअजमेर, एक जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के सतर्कता दलों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए की गई प्रभावी कार्यवाही के तहत बुधवार को विभिन्न वृत्तांे के 195 स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर कुल 144 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ कर कुल 22 लाख 61 हजार 486 रूपए का राजस्व वसूली का निर्धारण किया गया।
निगम के कार्यवाहक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री सुरेन्द्र कुमार भाटी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए एक जुलाई को की गई कार्यवाही के तहत बिजली चोरी के सामने आए मामलों में अजमेर वृत्त में 33 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर बिजली चोरी पकड़कर 4 लाख 50 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। भीलवाड़ा वृत्त में 20 स्थानांे पर जांच कर 19 स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख 33 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। नागौर वृत्त में 6 स्थानांे पर जांच कर 5 स्थानों पर चोरी पकड़कर 60 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। झुंझुनूं वृत्त में 3 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 33 हजार 486 रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। सीकर वृत्त में 94 स्थानों पर जांच कर 55 स्थानों पर चोरी पकड़कर 12 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। इसी प्रकार चित्तौड़गढ़ वृत्त में 20 स्थानों पर जांच कर सभी स्थानों पर चोरी पकड़कर 2 लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। प्रतापगढ़ वृत्त में 5 स्थानों पर जांच कर 3 स्थानों पर चोरी पकड़कर 15 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। डूंगरपुर वृत्त में 11 स्थानों पर जांच कर 6 स्थानों पर चोरी पकड़कर एक लाख रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया। वहीं राजसमंद वृत्त में 2 स्थानों पर जांच कर 10 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया तथा उदयपुर वृत्त में एक स्थान पर जांच कर 60 हजार रूपए का राजस्व निर्धारण किया गया।

error: Content is protected !!