पुलिस अपना कर्तव्य चुस्ती से निभाए- एसपी विकास कुमार

a1a2

नव एसपी विकास कुमार थाना परिसर व सलामी का निरीक्षण करते हुए  तथा जानकारी लेते हुए। फोटो- सुमन प्रजापति
नव एसपी विकास कुमार थाना परिसर व सलामी का निरीक्षण करते हुए तथा जानकारी लेते हुए। फोटो- सुमन प्रजापति
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ब्यावर उपखण्ड की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से पहली बार आये अजमेर जिला नव पुलिस अधीक्षक विकास कुमार मंगलवार दोपहर ब्यावर सिटी पुलिस थाना पहुंचे। जहा पर सिटी थानाधिकारी सत्येन्द्रसिंह नेगी सहित पुलिस बल ने सलामी दी। सलामी के बाद एसपी कुमार ने थाना परिसर का निरीक्षण किया एवं व्यवस्था का जायजा लिया, पुलिस थाने में कई कक्षों का निरीक्षण करने के दौरान कम्प्यूटर कक्ष में शिकायतकर्ता को बैठा देखा तो एतराज जताते हुए थानाधिकारी नेगी को बाहर सुरक्षित कक्ष में शिकायत करने वालो को बैठने का कहा। एसपी कुमार ने मालखाना, क्राइम शाखा आदि कक्षों का निरीक्षण किया। तत्पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी विकास कुमार ने कहा की कानून व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन अपराध पर काबू रखने में अपना कर्तव्य चुस्ती से निभाएंगे। शहर की आबादी के अनुरूप नए थाने के बारे में सवाल पूछने पर एसपी ने कहा की इस बारे में विचार विमर्श कर निर्णय लिया जायेगा। शहर की यतत व्यवस्था एवं अतिक्रमण सहित कुछ माह में हुई हत्याओ की गुत्थी नही सुलझ पाने के बारे में पूछने पर बताया की हत्या के केशो का गहराई से अध्यययन कर पुलिस शीघ्र ही हत्यारों को पकडऩे में कामयाब होगी। यातायात व्यवस्था सुचारू करने एवं अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए स्थानीय नगर परिषद के साथ कड़ा रुख अपनाते हुए अतिक्रमियों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी। एसपी कुमार ने कहा की अजमेर जिले में या सीमावर्ती जिलो में होने वाले अपराध पर लगाम लगाना पुलिस का फर्ज है। पुलिस का मनोबल उच्चा बनाये रखने एवं जनता के हितो की रक्षा करने के लिए पुलिस हर वक़्त अलर्ट रहकर फर्ज का निर्वाह करेगी। नव पुलिस अधीक्षक कुमार के साथ एएसपी जय यादव ने मंगलवार सुबह सदर थाना, जवाजा थाना एवं टाडग़ढ़ थाना का दौरा निरीक्षण किया।

error: Content is protected !!