अजमेर को अपना मान कर जनता को दें राहत- प्रो. देवनानी

जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी ने ली विभागों की समीक्षा बैठक
जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्या समाधान के निर्देश
पेयजल, विद्युत, सड़क, सफाई एवं एडीए आदि विभागों से जुड़े कार्यों की समीक्षा

PROAJM Photo (1) Dt. 03 July 2015अजमेर, 3 जुलाई। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारी अजमेर को अपना मान कर संवेदनशीलता से कार्य करें और आमजन को राहत प्रदान करें। पानी, बिजली, सड़क, सफाई एवं कानून व्यवस्था सहित आमजन से जुड़े किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बारिश से पूर्व किए जाने वाले सभी कार्य तत्काल पूरे करने के निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी मंत्राी प्रो. देवनानी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में विभिन्न सरकारी विभागों से जुड़े कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कई विभागों में समन्वय की कमी के कारण कार्य बाधित हो रहे है। यह स्थिति ठीक नहीं है। अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार कर समन्वय के साथ कार्य करें एवं आमजन को राहत प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि अधिकारी यह मान कर काम करें कि अजमेर मेरा है और मुझे भी इसकी प्रगति में अपना पूरा योगदान देना चाहिए। अफसर केवल कागजी खानापूर्ति तक ही सीमित ना रहें बल्कि स्वयं रूचि लेकर कार्यों को उनकी पूर्णता तक पहुंचाएं।
प्रो. देवनानी ने कहा कि अधिकारी समस्याओं के समाधान एवं उन तक पहुंच के लिए सरपंच से लेकर विधायक तक सभी स्तर के जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करें और उन्हें साथ लेकर समस्याओं का समाधान करवाएं। अब से प्रत्येक विभाग अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार करेगा और उसी आधार पर विभागों व उनके अधिकारियों का मूल्यांकन होगा।
पेयजल- संकग्रस्त क्षेत्रों में तुरन्त उपलब्ध कराएं पेयजल
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पर चर्चा के दौरान प्रो. देवनानी ने निर्देश दिए कि विभाग के अधिशाषी अभियंता स्तर के अधिकारी तुरन्त विधायकों से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो ंमें पेयजल समस्या का निराकरण करें। ग्रामीण क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त पाईप लाईनों की मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू की जाए। जहां आवश्यकता हो वहां टैंकरों से जलापूर्ति हो। साथ ही बजट घोषणा एवं उसके पूर्व स्वीकृत पेयजल परियोजनाएं शीघ्र पूरी की जाएं। किशनगढ़ विधायक श्री भागीरथ चैधरी एवं पुष्कर विधायक श्री सुरेश रावत ने जानकारी दी कि उनके विधानसभा क्षेत्रों में कई जगहों पर एक सप्ताह से लेकर एक महिने तक जलापूर्ति नहीं हो रही है। कई जगह पाईप लाइन टूटी है। कई स्थानो ं पर अवैध कनेक्शनों के कारण परेशानी आ रही है। इस पर प्रो. देवनानी ने विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनिल सिंघल को निर्देश दिए कि शीघ्र स्थिति में सुधार किया जाए। साथ ही अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ नामजद एफ.आई.आर दर्ज कराई जाए। किशनगढ़ विधायक श्री चैधरी ने किशनगढ़, अरांई, बांदर सिंदरी, गणेश्पुरा, खेड़ा, नलू, मुण्डोती, कांकरियावास, बुहारू, तिलोनियां, भोजियावास, पड़ोदा एवं अन्य क्षेत्रों में पेयजल संकट की जानकारी दी। इसी तरह पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने लछीपुरा, पींगलोद, बांसड़ा, मेहरान सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की समस्या की जानकारी दी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाएगा। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के हाथीखेड़ा व अन्य गांवों के लिए स्वीकृत पेयजल परियोजना का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में पेयजल समस्या के निस्तारण के लिए भी शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
विद्युत- ढ़ीले तारों को तुरन्त करें दुरूस्त
प्रो. देवनानी ने अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल, काॅलेज, चिकित्सालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विद्युत के लटकते तारों को शीघ्र दुरूस्त किया जाए। यह कार्य प्राथमिकता से पूरा हो ताकि बारिश के मौसम में किसी भी तरह के हादसे की आशंका ना बने। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खराब व जले हुए ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाए। अजमेर शहर व पुष्कर में भूमिगत केबल का कार्य भी जल्द पूरा हो। विभाग यह भी सुनिश्चत करे कि विद्युत आपूर्ति में अनावश्यक व्यवधान उत्पन्न नहीं हो एवं शहर व गांवों में पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो। विधायक श्री भागीरथ चैधरी, श्री सुरेश रावत एवं श्री रामनारायण गुर्जर द्वारा बतायी गई समस्याओं के भी तुरन्त निस्तारण के निर्देश दिए गए।
सड़क- 20 अगस्त तक नहीं खुदेगी शहर की सड़कें
प्रभारी मंत्राी प्रो. देवनानी ने जिले में सड़कों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी 20 अगस्त तक अजमेर शहर में कोई भी विभाग सड़कों की खुदाई नही करेगा। बारिश का मौसम है। ऐसे में वृद्ध, बच्चों और महिलाओं के टूटी फूटी सड़कों के कारण दुर्घटना ग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। इस तिथि के पश्चात भी अजमेर में सड़कों की खुदाई के लिए जिला कलक्टर स्तर से सक्षम स्वीकृति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव से जुड़े विभिन्न विभाग बारिश से पूर्व सड़कों की स्थिति की समीक्षा कर लें एवं जहां आवश्यक हो वहां मरम्मत आदि का कार्य किया जाए। गांवों में बनने वाले गौरव पथ एवं मिसिंग लिंक की सड़कों का कार्य भी समय पर पूरा हो। गांरटी पीरियड की सड़कों की मरम्मत ठेकेदारों के माध्यम से सुनिश्चित की जाए। सड़कों के साथ नालियों का निर्माण भी करवाया जाएं।
अजमेर विकास प्राधिकरण- गांवांे की समस्या का करें निराकरण
प्रो. देवनानी ने अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एडीए क्षेत्रा में आने वाले 118 गांवों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीरता से प्रयास किए जाए। एडीए इन गांवों में सड़क एवं सामुदायिक भवन सहित विभिन्न सरकारी निर्माणों के लिए तुरन्त एन.ओ.सी जारी करे। साथ ही इन गांवों में सरकारी प्रयोजनार्थ 5-5 बीघा भूमि आरक्षित रखी जाए। उन्होंने एडीए को अजमेर उत्तर, दक्षिण, पुष्कर एवं किशनगढ़ क्षेत्रा में डिस्पेंसरी, पानी की टंकी, विद्यालय, जीएसएस एवं अन्य सरकारी निर्माणों के लिए तुरन्त भूमि आंवटन स्वीकृति जारी करने को कहा। अजमेर में कोटड़ा व माकड़वाली क्षेत्रा में भूमि आंवटन का काम भी शीघ्र करवाया जाए।
नगर निगम- बारिश से पूर्व साफ हों नाले
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने नगर निगम के अधिकारियो ंको निर्देश दिए कि बरसात से पूर्व सफाई, बरसाती नालों की सफाई का कार्य पूरा कर लिया जाए। निगम सिवरेज कनेक्शन के लिए गम्भीरता से प्रयास करे एवं लोगों को प्रेरित करे। निगम को जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में रैन बसेरा एवं नाला निर्माण आदि कार्य भी तुरन्त करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस- अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ हो सख्त कार्यवाही
प्रो. देवनानी ने पुलिस विभाग को अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करने एवं रात्रि में 11 से प्रातः 5 बजे तक नियमित नाका बंदी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए आवश्यक है कि नाका बंदी नियमित हो। साथ ही अपराधों का कारण बनते जा रहे अवैध बांग्लादेशियांे के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही हो। पुलिस शहर एवं गांवों सहित हाईवे पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पूरी तन्मयता एवं सक्रियता से कार्य करे। शराब की दुकानों पर रात 8 बजे के बाद ब्रिकी रोकने की दिशा में भी कार्यवाही हो। पुलिस आमजन को राहत देने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए।
रसद विभाग- शीघ्र बांटे जाएं राशन कार्ड
प्रो. देवनानी ने रसद विभाग को राशन कार्ड वितरण एवं त्राुटि सुधार का कार्य गम्भीरता से करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक , अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री किशोर कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सतीश चन्द्र जांगिड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!