4927 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

अजमेर, 03 जुलाई। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आज अजमेर जिले की 7 ग्राम पंचायत में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित हुए। शिविर में 4927 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
डाॅ. आरूषी मलिक के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान-न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज अजमेर के नरवर, नसीराबाद के रामसर, पीसांगन के गोविंदगढ़, ब्यावर के सुरडिया, किशनगढ़ के पाटन, केकड़ी के खवास एवं सरवाड़ के खीरिया में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित हुए। इस अवसर पर नामन्तरकरण, भूमि विभाजन, भू-प्रबन्ध संबंधी इन्द्राज दुरूस्ती, भू राजस्व संबंधी प्रकरण, स्टाम्प एक्ट, राज्य सरकार व निजी व्यक्तियों के मध्य विचाराधीन विवाद, सीमा व रास्ते संबंधी प्रकरण एवं एक ही कुटुम्ब व सजरे के व्यक्तियों के अधिकारों की घोषणा व निषेधाज्ञा संबंधी प्रकरणों का निस्तारण गया।
अजमेर (नरवर)
अजमेर के नरवऱ में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 120, खाता दुरूस्ती के 61, खाता विभाजन के 4, सीमाज्ञान के 7, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन 2, राजस्व नकलें 214 अन्य 18 प्रकरणों सहित कुल 426 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
नसीराबाद (रामसर)
नसीराबाद के रामसर में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 482, खाता दुरूस्ती के 13, खाता विभाजन 10, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन 3, धारा 251 के 3, राजस्व नकलें 72 एवं अन्य 113 प्रकरणों सहित कुल 696 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
पीसांगन (गोविंदगढ़)
पीसांगन के गोविंदगढ़ में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 67, खाता दुरूस्ती के 21, खाता विभाजन 5, सीमाज्ञान के 4, राजस्व नकलें 93 एवं अन्य 215 प्रकरणों सहित कुल 405 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
ब्यावर (सुरडिया)
ब्यावर के सुरडिया में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 41, खाता दुरूस्ती के 165, धारा 183 बी व सी के एक, खाता विभाजन के 8, सीमाज्ञान के 25, धारा 251 के 2, राजस्व नकलें 25 एवं अन्य 40 प्रकरणों सहित कुल 307 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
किशनगढ़ (पाटन)
किशनगढ़ के पाटन में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 303, खाता दुरूस्ती के 193, खाता विभाजन के एक, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन 2, राजस्व नकलें 469 एवं अन्य 15 प्रकरणों सहित कुल 983 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
केकड़ी (खवास)
केकड़ी के खवास में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 287, खाता दुरूस्ती के 263, धारा 183 बी व सी के एक, खाता विभाजन के 26, सीमाज्ञान के 11, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन 2, गैर खातेदारी से खातेदारी के एक, धारा 251 के 14, राजस्व नकलें 465 एवं अन्य 407 प्रकरणों सहित कुल 1477 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
सरवाड़ (खीरिया)
सरवाड़ के खीरिया में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में नामान्तरकरण के 242, खाता दुरूस्ती के 107, खाता विभाजन के 6, सीमाज्ञान के 6, प्राप्त सीमाज्ञान के आवेदन 6, गैर खातेदारी से खातेदारी के एक, राजस्व नकलें 229 एवं अन्य 36 प्रकरणों सहित कुल 633 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

यहां आयोजित होंगे शिविर 6 जुलाई को
अजमेर, 03 जुलाई। जिले में राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत आगामी 6 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होंगे। जिसके तहत पुष्कर के कायमपुरा, पीसांगन के भटसूरी, ब्यावर के तारागढ़, केकड़ी के सदारा, मसूदा के लूलवा, सरवाड़ के शेरगढ़ एवं भिनाय के बांदनवाड़ा में राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित होंगे।

error: Content is protected !!