नगर निगम द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन

PROAJM Photo (1) Dt. 03 July 2015अजमेर, 3 जुलाई। नगर निगम अजमेर द्वारा विजयलक्ष्मी पार्क में आयोजित रोजा इफ्तार में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
महापौर कमल बाकोलिया व पार्षदगण ने आमंत्रित अतिथियों का स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक श्रीमती नसीम अख्तर, श्री महेन्द्र सिंह रलावता, श्री रासासिंह रावत, श्री राजकुमार जयपाल समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों ने मुबारक अवसर पर बधाईयां दी।
कार्यक्रम में कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मालिनी अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हरफूल ंिसंह यादव, निबंधक राजस्व मंडल श्री सी.आर.मीणा, उपायुक्त नगर निगम श्रीमती सीमा शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी श्री हीरालाल मीणा ने भी शिरकत की।
इस अवसर पर सचिव अंजुमन श्री वाहिद अंगारा, उपमहापौर श्री अजीत सिंह राठौड, पार्षद सर्व श्री नीरज जैन, नीता केन, सौनल मौर्य, रश्मि हिंगोरानी, भारती श्रीवास्तव, मुबारक चीता, मोहम्मद शाकिर, भागीरथ जोशी समेत कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!