अजमेर, 3 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव -2015 के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने हेतु 10 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है।
डाॅ. मलिक के अनुसार तहसीलदार अरांई को पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत दादिया व देवपुरी के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार नसीराबाद को पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत बोराड़ा, गोठियाना एवं सिरोंज, तहसीलदार भिनाय को पंचायत समिति भिनाय की ग्राम पंचायत करांटी व पाडिया, तहसीलदार ब्यावर को पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत नरबदखेड़ा व नाईकलां, तहसीलदार किशनगढ़ को पंचायत समिति किशनगढ़ की ग्राम पंचायत डीडवाड़ा व मालियों की बाड़ी, तहसीलदार रूपनगढ़ को पंचायत समिति किशनगढ़ की ग्राम पंचायत सलेमाबा, सिनोदिया, व बुहारू, तहसीलदार पीसांगन को पंचायत समिति पीसांगन की ग्राम पंचायत दांतड़ा, तहसीलदार सरवाड़ को पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत हरपुरा व रामपाली, तहसीलदार टांटोटी को पंचायत समिति सरवाड़ की ग्राम पंचायत शेरगढ़ व टांटोटी एवं तहसीलदार अजमेर को पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत गेगल हेतु जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।