अजमेर, 12 अगस्त 2015। राजस्थान में विधानसभा, लोकसभा एवं जिला परिषद के गत चुनावों में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली उसी प्रकार नगर निगम अजमेर के चल रहे चुनाव में भी जनता के प्यार, समर्थन एवं आशीर्वाद से भाजपा का ही बोर्ड बनेगा।
यह बात शिक्षा राज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुऐ कही। उन्होनें कहा कि नगर निगम में वर्तमान कांग्रेस मेयर के कार्यकाल में शहरवासियों को लचर सफाई व्यवस्था, बन्द लाईटों, समय पर सफाई के अभाव में कुडे कचरों से जाम नालों एवं मनमाने अतिक्रमण के कारण कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ा है। देवनानी ने विश्वास दिलाया कि नगर निगम अजमेर में बनने वाला भाजपा का बोडऱ् निश्चित रूप से शहरवासियों को इन सभी समस्याओं से निजात दिलायेगा।
देवनानी ने आज वार्ड 60 के भाजपा प्रत्याशी चन्द्रेश सांखला के समर्थन में गौरी नगर क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। उन्होनें वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की। इसी प्रकार वार्ड 55 से भाजपा प्रत्याशी नीरज जैन के समर्थन में छतरी योजना क्षेत्र में आयोजित बैठक में उपस्थित क्षेत्रवासियों से उनके वार्ड के सर्वागीण विकास के लिऐ भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त देवनानी ने आज विभिन्न वार्डो से भाजपा प्रत्याशियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चुनावी फीडबेक लिया साथ ही चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की।
भाजपा के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर
नगर निगम अजमेर के चल रहे चुनावी महासमर में उत्तर विधान सभा क्षेत्र के सभी 28 वार्डो में चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। सभी प्रत्याशी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं से निगम चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अनुरोध कर रहे है।