युवा मेले के आयोजनो से युवाओ का विकास होता

a1a2सूरजपुरा, शंकर खारोल, अजमेर प्रौढ शिक्षण समिति द्वारा संचालित किशोर किशोरियो की शिक्षा और विकास परियोजना के तत्वाधान मे ब्लॉक स्तरीय युवा मेला सरवाड भील बस्ती मे मुख्य अतिथि सरवाड पंचायत समिति प्रधान किशन लाल बैरवा,के सानिध्य मे किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान किशन लाल बैरवा,विशिष्ट अतिथि सरवाड नवनिर्वाचित नगर पालिका उपाध्यक्ष अजय पारीक,पार्षद बीना रेगर,पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह,पूर्व उपप्रधान रामेश्वर प्रसाद,समिति सदस्य सुरेश माथुर,अध्यापक जगन शर्मा,मानपुरा प्रध्यानाध्यापक रघुवीर प्रसाद टेलर,व्याख्याता शिवप्रकाश,किशन सिह,आईडीएस जयपुर सुबोदा,दूसरा दसक संयुक्त निदेशक राजेश उपाध्याय,समिति सचिव डॉ अनुराधा मारवा,दिल्ली से संजय का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रधान बैरवा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मेले जैसे विभिन्न गातिविधियो के आयोजनो से युवाओ का विकास होता हैं । युवाओ को गातिविधियो मे भाग लेकर अपना विकास करना चाहिए। युवा मेले के माध्यम से युवाओ को अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त करने का मंच प्रदान करता है। नगर पालिका उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय पारीक ने कहा कि युवाओ को समाजिक कुरीतियो को दूर करने व शिक्षा की अलख जगाने का आह्वान किया।
प्रतियोगिता मे प्रतिभाओ ने उत्साह से लिया
परियोजना द्वारा संचालित प्रेरणा केन्द्र पर शिक्षा से वंचित व डॉपआउट किशोर किशोरियो व संस्था द्वारा गठित युवा मंचो द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओ मे उत्साह से लिया भाग।निम्बन्ध प्रतियोगिता मे किशोर किशोरियो ने बाल विवाह अभिषाप व बालिका शिक्षा का महत्व विषय पर अपने अपने विचारो को लिखा। पेन्टिग प्रतियोगतिा मे स्वच्छता के विषय पर अपनी प्रतिभा को उकेरा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमो मे दिखाई अपनी प्रतिभाए
जानवरो को चराने,खेतो मे काम करने वाली शिक्षा से वंचित किशोर किशोरियो को संस्था के प्रयासो से ब्लॉकस्तरीय युवा मेले मे सांस्कृतिक कार्यक्रम मे किशोर किशोरियो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। राजस्थानी गीतो पर किशोरियो ने नृत्य प्रस्तुत किया जिस पर तालिया बजाकर उत्साह बठाया। किशोर किशोरियो ने छुआछुत पर करारा व्यग्य कसा,वही छेडछाड पर किशोरियो ने अपनी मनस्थिति का से अवगत कराते हुए शोषण का विरोध करने के संघर्ष को नाटक मे माध्यम से बताया। महिला अशिक्षा विषय पर नाटक का मंचन कर महिला शिक्षा का महत्व बताया। ब्लॉक स्तरीय युवा संगठन इमदाद के संरक्षक रणजीत सिहकेशावत,धनराज किशोरी गायत्री सहित संस्था कार्मिको ने अपने अपने अनुभय शेयर किया।प्रतियोगिता मे प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किशोर किशोरियो को पुरूस्कार वितरण कर सम्मानित किया। समुदाय द्वारा जन सहयोग से भोजन व्यवस्था की गई।इस दौरान परियोजना डायरेक्टर देवनारायण गुर्जर,परियोजना समन्वयक सावर लाल पुरोहित व महावीर प्रसाद साहू,सतत शिक्षा प्रभारी रघुवीर प्रसाद,सरदारसिह,हेमराज,फिल्ड कार्यकर्ता कंगन शर्मा,अनिता लक्ष्यकार,प्रेरणा केन्द्र प्रभारी सत्यनारायण राव,दामोदर वैष्णव,भैरू लाल माली,सुभाष वैष्णव,पारसनाथ, पूर्व कार्यकर्ता सरोज कवर,शंकर खारोल,सुरेन्द्र सिहं,धनराज,सहित गणमान्य मोजूद थे।

error: Content is protected !!