कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन

Krishan Bno Partiyogetaअजमेर 02 सितम्बर। स्वामी समूह की ओर से कृष्ण जन्म जन्माष्ठमी के पावन अवसर पर कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता दो वर्गो में प्रथम शून्य से 3 वर्ष तक और द्वितीय वर्ग 3 वर्ष से अधिक व 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी।
स्वामी समूह के सी.एम.डी. कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक 06 सितम्बर रविवार को शाम 05 बजे से पूर्व अपने बच्चों को कृष्ण रूप में सजा कर स्वामी कॉम्प्लेक्स के चतुर्थ तल पर बैंक्वट हॉल में पधारें। उत्कृष्ट साज सज्जा वाले कृष्ण बने बच्चों को स्वामी समूह की ओर से पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता 06 सितम्बर को शाम 05 बजे से 07 बजे तक चलेगी।

कंवल प्रकाश किशनानी
सी.एम.डी., स्वामी समूह
मो. 9829070059

error: Content is protected !!