अजमेर 21 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का विजयदशमी उत्सव गुरूवार 22 अक्टूबर को प्रातः 8ः30 बजे सुभाष उद्यान पर रहेगा। कार्यक्रम में सर्वप्रथम शस्त्र पूजन किया जायेगा तथा उद्बोधन के पश्चात दो पथ संचलन शहर मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः सुभाष उद्यान पर सम्पन्न होगा।
प्रथम संचलन सुबह 10 बजे सुभाष उद्यान से प्रारम्भ होकर गंज गुरूद्वारा, दिल्ली गेट, धान मण्डी, दरगाह शरीफ, घसेटी बाजार प्रवेश, झूलेलाल मंदिर (हेमू कालानी चौक), प्लाजा सिनेमा, अपना बाजार, क्लॉक टावर थाना, मदार गेट चौराहा, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार (प्रवेश), नया बाजार चौराहा, गणेश मंदिर, आगरा गेट, नसियां जी होते हुए सुभाष उद्यान पर समाप्त होगा।
इसी प्रकार बाल स्वंयसेवकों जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थीयों का शहीद स्मारक बजरंग गढ़ से प्रारम्भ होकर सुन्दर विलास (प्रवेश), राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय, राजेन्द्रपुरा, हाथीभाटा (प्रवेश), गुरूनानक गली (नुक्कड़), बैंक ऑफ बड़ौदा, नगर निगम, कोतवानी द्वार, आगरा गेट चौराहा, नसियाँ जी होते हुए सुभाष उद्यान पर समाप्त होगा।
सुनील दत्त जैन
महानगर संघ चालक
मो. 9829147270