राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का शस्त्र पूजन व पथ संचलन सम्पन्न

rrअजमेर 22 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की अजयमेरू महानगर ईकाई ने आज विजयदशमी उत्सव पर सुभाष उद्यान अजमेर में महानगर एकत्रीकरण किया गया जिसमें आरम्भ में अतिथियों द्वारा शस्त्र पूजन किया गया तथा उसके पश्चात् संघ के सह प्रांत कार्यवाह श्री शंकर जी माली का उद्बोधन हुआ।
संघ के सह प्रांत कार्यवाह श्री शंकर जी माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि मर्यादाओं का पालन और सबके साथ जीने की शैली से ही राष्ट्र का विकास। ज्ञान के साथ मर्यादा का अंकुश लगना आवश्यक है। साथ मर्यादा का अंकुश लगना आवश्यक है। संसाधनों का उपयोग अच्छी मानसिकता वाले लोग करें। धन, विद्या व शक्ति का उपयोग परमार्थ के लिए हो तभी हमारा जीवन सार्थक होगा। दुष्ट विद्या और शक्ति से दूसरों को नुकसान पहुंचाते है और विलासिता प्रदर्शन में धन को लगाते है।
संघ सदुउपयोगी और सुसंस्कारित नागरिक तैयार करने का काम कर रहा है। ऐसे सभी लोग जोड़कर काम करने वाले लोगों को जोड़ना है। हमें अपना लक्ष्य नहीं भूलना है। शाखा जाना केवल हमारी आदत न बन जाये बल्कि मार्ग में स्वर्णमृग जैसा आकर्षण, शूपर्णखा जैसा प्रलोभन और खर-दूषण जैसे आतंकी आयेगें इन सब पर पार पाने के लिए ही राष्ट्र शक्ति की आवश्यकता है। यहां के पर्यावण से हमने आत्मीय सम्बन्ध स्थापित कर आवश्यकता की मर्यादा के अनुसार जीवन जीना सीखा है।
विज्ञान की उन्नति से मनुष्य सृष्टि से मनुष्य आवश्यकता का सामन्वय करना भूल गया और स्वयं को सृष्टि का स्वामी मानकर संसाधनों का दोहन कर रहा है। इसलिए समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वैश्वीकरण प्रत्येक मनुष्य सुख से रहे इस सहभाव के लिए। शहरी और वनवासी की जीवन शैली अलग-अलग है इसको ध्यान रखकर विकास अन्यथा सामन्जस्य न बैठने पर ध्येय निष्ठ लोगों को शाखा एवं अन्य कार्यक्रमों, गतिविधियों से जोड़ना एवं योग्यता अनुसार काम में लगाने का कार्य करते रहना है। अन्त कहा हमारा लक्ष्य ‘‘भारत माता की जय’’ है। इसके लिए व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला द्वारा हम व्यक्ति निर्माण में लगे रहेगें।
तत्पश्चात महानगर में दो पथ संचलन सुभाष उद्घान से आरम्भ हुए जिसमें घोष की धुन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए शहर के मुख्य मार्गो से निकले। बाजारों में दुकानदारों, व्यवसायिक तथा सामाजिक संगठनों के कायेकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
प्रथम संचलन सुबह 10 बजे सुभाष उद्यान से प्रारम्भ होकर गंज गुरूद्वारा, दिल्ली गेट, धान मण्डी, दरगाह शरीफ, घसेटी बाजार प्रवेश, झूलेलाल मंदिर (हेमू कालानी चौक), प्लाजा सिनेमा, अपना बाजार, क्लॉक टावर थाना, मदार गेट चौराहा, गांधी भवन चौराहा, चूड़ी बाजार (प्रवेश), नया बाजार चौराहा, गणेश मंदिर, आगरा गेट, नसियां जी होते हुए सुभाष उद्यान पर समाप्त हुआ।
इसी प्रकार बाल स्वंयसेवकों जिसमें कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थीयों का शहीद स्मारक बजरंग गढ़ से प्रारम्भ होकर सुन्दर विलास (प्रवेश), राजकीय मॉडल बालिका विद्यालय, राजेन्द्रपुरा, हाथीभाटा (प्रवेश), गुरूनानक गली (नुक्कड़), बैंक ऑफ बड़ौदा, नगर निगम, कोतवानी द्वार, आगरा गेट चौराहा, नसियाँ जी होते हुए सुभाष उद्यान पर समाप्त हुआ।
उपरोक्त संचलनों में हर उम्र के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कई परिवार तीन पीड़ी के एक साथ संचलन में भाग लेते हुए देखे गए। संचलनों का आकर्षण बैंक ऑफ बड़ौदा हाथीभाटा मोड़ पर देखने को मिला जहाँ दोनों संचलन एक साथ आकर मिले तथा नगर निगम पर पुनः अलग होकर सोनी जी की नसीया¬ँ पर एक दूसरे के पीछे आकर स्वतः जुड़ गए।

सुनील दत्त जैन
महानगर संघ चालक
मो. 9829147270

error: Content is protected !!