डिस्काॅम के 55 कर्मचारी गिरफ्तार

avvnl thumbअजमेर, 10 दिसम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम के तकनीकी कर्मचारियों की हड़ताल की रोक के बावजूद हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए निगम प्रशासन ने गुरूवार को 23 कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर पिछले सहित 55 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया हैं।
निगम के प्रबंध निदेशक श्री हेमन्त कुमार गेरा ने बताया कि सीकर वृत में 5 एफआईआर दर्ज हुई है जबकि भीलवाड़ा एवं चितौड़गढ़ में चार-चार, अजमेर जिला वृत्त में 3, बांसवाड़ा में 2 तथा अजमेर शहर वृत, नागौर, झुंझुनूं, डूंगरपुर एवं राजसमंद में एक-एक एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि डिस्काॅम क्षेत्रा में कुल 55 कर्मचारियों को गिरफ्तार भी किया गया है जिसमें नागौर में 26, बांसवाड़ा में 9, सीकर एवं राजसमंद में 5-5, अजमेर जिला वृत्त में 4, चितौडगढ़ वृत में 3, डूंगरपुर वृत मंे 2 तथा अजमेर श्हर वृत में एक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!