भामाशाह योजनाः पाॅस मशीनों से मिलेगा राशन

जिले में उचित मूल्य की दुकानों पर पाॅस मशीनों का वितरण
beawar samacharब्यावर 10 दिसम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में नकद व गैर नकद लाभ पात्रा व्यक्ति को कुशल व पारदर्शी प्रबंधन के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है, प्रदेश में भामाशाह योजना के माध्यम से तैयार एकीकृत इलेक्ट्राॅनिक ढांचे के माध्यम से यह संभव हो पा रहा है। भामाशाह योजना के तहत गैर नगद लाभ के तहत राशन वितरण व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी व जवाबदेह बनाया जा सकेगा, जिसके तहत प्वाइंट आॅफ सेल मशीन(पाॅस) के माध्यम से राशन की दुकानों से गेहूं, चीनी व करोसीन आदि सामग्री की वितरण व्यवस्था को प्रदेश के 8 जिलों में लागू किया गया है। प्रथम चरण में अजमेर जिले को भी इलेक्ट्राॅनिक पाॅस मशीन के माध्यम से पारदर्शी राशन वितरण व्यवस्था में शामिल किया गया है, जिसके तहत उपखण्ड ब्यावर में भी उचित मूल्य की दुकानों को पाॅस मशीन का वितरण किया गया है।
जिला कलक्टर व भामाशाह प्रबन्धक डाॅ.आरूषि मलिक के अनुसार भामाशाह योजना के तहत प्वाइंट आॅफ सेल मशीन के माध्यम से भामाशाह कार्ड धारक को अपनी बायोमेट्रिक पहचान के सत्यापन के द्वारा राशन की दुकानों से गेहूं,चीनी व केरोसीन आदि सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे की प्रगतिशील राजस्थान की संकल्पना के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश के आठ जिलों अजमेर, टोंक, सीकर, झुंझुनूं, धौलपुर, बारां, बूंदी एवं झालावाड जिलों में पाॅस मशीनों से उचित मूल्य की दुकानों पर राशन सामग्री के वितरण किया गया है, जिसकी विधिवत् शुरूआत हो चुकी है। जिले में पाॅस मशीनों के माध्यम से राशन वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके तहत प्वाइंट आॅफ सेल मशीनों का उचित मूल्य की दुकानों पर वितरण कर उन्हें एक्टिवेट भी कर दिया गया है। राशन वितरण की इस व्यवस्था के लागू हो जाने से रसद विभाग, उचित मूल्य के दुकानदार एवं उपभोक्ताओं को सरल, पारदर्शी व जवाबदेह व्यवस्था का लाभ मिल सकेगा।
पाॅस मशीन से गैर नकद लाभ का वितरण
जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिन्धी ने बताया कि अजमेर जिले की समस्त 1118 उचित मूल्य की दुकानों को पाॅस मशीनों का वितरण कर दिया गया है एवं उचित मूल्य की दुकानों पर पाॅस मशीनों को एक्टिवेट भी कर दिया गया है। उन्होंने बतया कि राशन डीलर्स को यह निर्देशित किया गया है कि वे पाॅस मशीन के माध्यम से ही राशन वितरण व्यवस्था को सुनिश्चित करें अन्यथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
श्री सिन्धी ने बताया कि पाॅस मशीन में उचित मूल्य की दुकान से संबंधित क्षेत्रा के सभी उपभोक्ताओं की सूचनाएं इंस्टाल रहती है जिससे मशीन के माध्यम से गैर नगद लाभ का वितरण किया जाएगा। राशन की दुकान से गेहूं, केरोसीन व चीनी जैसे गैर नगद लाभ भामाशाह कार्ड से प्राप्त करने के लिए कार्ड धारक को अपनी पहचान हेतु भामाशाह कार्ड प्रस्तुत करना होगा, इसके बाद बायोमेट्रिक पहचान सत्यापित कर परिवार को देय राशन में से मांगी गई सामग्री का वितरण किया जाएगा और उपभोक्ता को प्राप्त सामग्री की कम्प्यूटराईज्ड रसीद उचित मूल्य के दुकानदार द्वारा दी जाएगाी। इस प्रकार यह पाॅस मशीनें खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के सेन्ट्रलाईज्ड सर्वर तथा भामाशाह डाटा हब से इन्टरनेट के माध्यम से जुडी होगी, जिससे लाभार्थी द्वारा ली गई सामग्री तथा राशन डीलर के पास शेष कोटे की आॅनलाईन माॅनिटरिंग हो सकेगी। इस प्रक्रिया से पारदर्शी, सुगम व सरल तरीके से राशन वितरण सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों को भामाशाह कार्ड का वितरण नही हुआ है उनके डिजिटल राशनकार्ड के 12 अंकों को पाॅस मशीन में अंकित कर उपभोक्ता को राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

error: Content is protected !!