युवाओं को मिलेगा रोजगार – प्रो. देवनानी

शिक्षा राज्य मंत्राी ने मसूदा विधानसभा क्षेत्रा में 3.5 करोड़ के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया
नागोला में उप तहसील भवन, 33 के.वी. जीएसएस एवं 3 विद्यालयों के कक्षा कक्षों का लोकार्पण

v devnani 1अजमेर, 19 दिसम्बर। जिले के प्रभारी एवं शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में राजस्थान तेजी से तरक्की कर रहा है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिला है। आगामी सालों में लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। प्रदेश औद्योगिक रूप से सक्षम प्रदेशों की श्रेणी में अपने कदम बढ़ा रहा है। साथ ही महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों के लिए भी राज्य सरकार ने क्रान्तिकारी कदम उठाएं है।
शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज मसूदा विधानसभा क्षेत्रा में 3.50 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। नागोला में उप तहसील भवन के लोकार्पण के पश्चात् आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान ने दो सालों में हर क्षेत्रा में तरक्की की है। सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाएं तैयार की है। जिससे प्रदेश के करोड़ों लोग लाभान्वित हो रहे है।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राजस्थान ने हाल ही सम्पन्न रिसर्जेन्ट राजस्थान का आयोजन कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 3 लाख 30 हजार करोड़ के निवेश के एम.ओ.यू. हुए हैं। प्रदेश में सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, इटली, आस्ट्रेलिया अन्य देशों सहित देश के बड़े औद्योगिक घरानों ने ऊर्जा एवं अन्य क्षेत्रों में निवेश के लिए एम.ओ.यू. किए हैं। इस निवेश से प्रदेश में लाखों रोजगार उपलब्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे ने गांवों के गरीब लोगों को राहत देने के लिए राजस्व लोक अदालत- न्याय आपके द्वार अभियान की अभिनव पहल की। इस अभियान के तहत प्रदेश में राजस्व से संबंधित 21 लाख 43 हजार से अधिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में आम आदमी को राहत मिली हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की जा रही भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदेश में चिकित्सा के क्षेत्रा में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना से एक करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे। राज्य के 167 निजी चिकित्सालयों में भी भामाशाह कार्ड धारकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। आमजन को 30 हजार से लेकर 3 लाख रूपए तक की चिकित्सा सुविधा मुफ्त मिलेगी।
प्रो. देवनानी ने कहा कि राज्य में दो सालों में 60 हजार से ज्यादा युवाओं को नियमित नियुक्ति दी गई है। इसी तरह 71 हजार से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन तथा एक लाख से अधिक नई नौकरियां कतार में हैं। आगामी छः महीने में शिक्षा विभाग में 61 हजार नई नियुक्तियां होंगी। इनमें 33 हजार शिक्षा सहायक, 13 हजार शिक्षक एवं 15 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रीट के माध्यम से होगी। शिक्षा राज्य मंत्राी ने कहा कि राजस्थान ने शिक्षा के क्षेत्रा में भी शानदार उपलब्धि हासिल की हैं। शिक्षा विभाग ने लम्बे अरसे के बाद पदोन्नतियां की। राज्य में विभाग के 55 हजार कार्मिकों को पदोन्नति दी गई है। राज्य में शिक्षा के ढांचे को सुधारने के लिए 5 हजार विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया है। अब प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कक्षा एक से 12 तक की शिक्षा एक ही विद्यालय में उपलब्ध होगी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के माध्यम से रीट की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए नवीं कक्षा की 5.25 लाख बालिकाओं को साईकिल वितरित की गई है। साथ ही ऐसी बालिकाएं जो 5 किलोमीटर से अधिक दूरी से विद्यालय आती हैं। उनके लिए 20 रूपए प्रतिदिन ट्रांसपोर्ट वाउचर की व्यवस्था शुरू की गई है। प्रदेश में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस साल 43 हजार लैपटाॅप वितरित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने दो सालों में हर क्षेत्रा का विकास किया है। अजमेर जिले में और विशेषकर मसूदा में किसानों को करोड़ों रूपए का मुआवजा दिया गया है। मसूदा में करोड़ों रूपए की लागत से नई सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। यहां 36 विद्यालयों को क्रमोन्नत किया गया है। इसी तरह अन्य विभागों के जरिए भी करोड़ों रूपए के कार्य करवाए जा रहे है।
उन्होंने कहा कि मसूदा विधानसभा क्षेत्रा में विधायक श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा के नेतृत्व में नियमित अन्तराल पर जनसुनवाई आयोजित कर आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाता है। हर जनसुनवाई में हजारों ग्रामीणाों की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। राज्य सरकार आमजन के प्रति संवेदनशील है और पूरी तन्मयता से कार्य कर रही है।
कार्यक्रम को प्रो. बी.पी.सारस्वत ने भी संबोधित किया। उन्होेंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुन्धरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है। आम आदमी को केन्द्र बिन्दु में रखकर योजनाओं का खाका तैयार किया गया है। प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है।
इससे पूर्व सभी अतिथियों ने नागोला में नवनिर्मित उप तहसील भवन, 33 केवी जीएसएस एवं तीन विद्यालयों में नए कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उप जिला प्रमुख श्री टीकम चैधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!