तुलसी पूजन दिवस के पावन पर्व पर तुलसी महारानी का विधिवत पूजन

DSC_9499DSC_9556अजमेर। 25 दिसम्बर 2015 गुरूवार/51 अरब हस्तलिखित राम नाम परिक्रमा महोत्सव के 5 वें दिन पांचवे दिन आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्टीय स्वंय सेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह हनुमान सिंह जी राठौड़ ने कहा कि प्रकृति में सृष्टि माता स्वरूप है। विश्व में भारत ही एक मातृ देश है जहां नारी को माॅ के सामान माना है। नारी के सम्मान के लिए जब समान्य समाज जागृत होता है तो राम का कार्य कहलाता है अगर लोगो की हत्या कर लूट की सोने की लंका बनाते है तो उसका अन्तिम परिणाम जल कर राख होना होता है। भारत को कभी बचाया है तो परिवार के भाव ने बचाया है आज शिक्षा का धन कमाना ही उद्देश्य होे गया है, संस्कार व ज्ञान गौण हो गये है। हिन्दू समाज की संस्कार की व्यवस्था विश्व में सबसे पहले अग्रणी व्यवस्था है यहां संस्कार व चरित्र शिक्षा के लिए कोई स्कूल व मदरसा नही चलते। भारत के संयुक्त परिवार व कुटुम्ब इस व्यवस्था को सर्वोत्म तरीके से निभाते है।
कार्यक्रम के संयोजक सुनिल दत जैन ने बताया कि शुक्रवार को कार्यक्रम के तहत चेतन्य महाप्रभु भक्त मण्डल के वाद्य यंत्रो एवं संगीतमय धुनों के साथ हजारो रसिक राम भक्तों ने मर्यादा पुरूषोतम भगवान राम के नाम की परिक्रमा की सहसयोजक उमेश गर्ग ने बताया कि आज तुलसी पूजन दिवस के पावन पर्व पर तुलसी महारानी का विधिवत पूजन एवं परिक्रमा की गई । इसके तहत चेतन्य महाप्रभु भक्त मण्डल के हरिकृष्ण दास सहित भक्त मण्डल परिवार ने ताल मृदंग के साथ मां वृन्दा एवं राम नाम की नाचते गाते हुये परिक्रमा की, जिसमें मुख्य यजमान हरनारायण सिंह, महेश जी हेडा थे। सहसंयोजक कंवल प्रकाश ने बताया कि श्री श्याम शरणागत मण्डल के डाॅ. स्वतंत्र शर्मा एवं साथियों द्वारा सुन्दरकाण्ड का संगीतमय पाठ किया गया।
आज महोत्सव में चेतन्य महाप्रभु मन्दिर के हरिकृष्ण दास ने कहा कि आज पूर्णिमा पर राम नाम परिक्रमा एवं तुलसी महारानी की परिक्रमा का विशेष महत्व बताया।
आज कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, श्रीमती हेमा गहलोत वरिष्ठ पत्रकार प्रियंका शर्मा, सेवा भारती के श्री मोहन जी गुप्ता आज के यजमान श्री गोपाल गोयल कांच वाले, श्री सीताराम जी बंसल, श्री तेजेश्वर देवेश्वर प्रसाद इत्र वाले, अखिल गोयल एवं राम नाम के साधक श्रीमती कल्पना अग्रवाल, श्री दिनेश कुमार सोमाणी, श्रीमती बसन्ती मालू, श्री गिरीराज जोशी, श्री विनोद कुमार टाॅंक, श्री भंवरलाल जी पाठक, श्रीमती अर्चला शिवहरे, श्री सावन राम सिंहल, श्री रामगोाल जी, श्रीमती मोहनी देवी गुप्ता का अभिनंदन एवं स्वागत किया। इस्कान मन्दिर के भक्त परिवार ने भगवान हरिनाम का अद्भूत एवं अनुठा संकीर्तन किया एवं श्रीमद्भागवत गीता का सामूहिक पाठ किया। आज महोत्सव में इस्कान परिवार के श्री राधापति गोपीानाथ प्रभु दिल्ली, अजमेर के मितेश प्रभु, महेश प्रभु, राम गोविन्द्र प्रभु, घनश्याम प्रभु, भगवान प्रभु सत्संग में प्रस्तुति दी है। आज कार्यक्रम में महोत्सव समिति के सुनिल दत जैन, शैलेन्द्र सतरावला, महेन्द्र जैन मितल, लेखराज सिंह, बालकृष्ण पुरोहित, भारती श्रीवास्तव, शशिप्रकाश इंदोरिया, मणिलाल गर्ग, सोमरतन आर्य, कैलाश चन्द अग्रवाल, सत्य नारायण सिंहल, हिमांशु शर्मा, हरिनारायण माथुर, सोहनलाल बारूपाल, अल्का गौड़, सर्वेशवर अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
दिनांक 29 को भगवान राम बनो प्रतियोगिता
परिक्रमा महोत्स्व में दिनांक 29 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे जिसमें तीन आयु वर्ग है जो निम्न प्रकार है। 6 महीने से 2 वर्ष तक, 2 वर्ष से 5 वर्ष तक एवं 5 वर्ष से 9 वर्ष तक के बालक बालिकाओं की भगवान बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई है जिसका रजिस्ट्रेशन परिक्रमा स्थल पर निर्मित कार्यालय में किया जा रहा है। उपरोक्त प्रतियोगिता के तहत राम , कृष्ण कोई भी भगवान का स्वरूप बनाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।
दिनांक 26 दिसम्बर 2015 के कार्यक्रम
परिक्रमा महोत्सव के तहत दिनांक 26 दिसम्बर 2015 को राष्ट संत परम पूज्य कृष्णानन्द जी महाराज हनुमान धाम, अजमेर का पावन सान्धिय एवं सत्संग का लाभ अजमेर की धर्म प्रेमी जनता को मिलेगा एंव श्री राम राज्य मण्डल के राजू ओझा एवं साथी संगीतमय सुन्दर काण्ड का पाठ करेंगे।
अशोक तोषनीवाल की भजन सांध्या 26 को
श्री श्री जी महाराज के कृपापात्र शिष्य श्री अशोक जी तोषनीवाल एवं संर्वेश्वर संकीर्तन मण्डल द्वारा सांय 7.00 बजे से ‘‘एक श्याम राम के नाम‘‘ भजन सांध्या प्रस्तुत की जायेगी।

उमेश गर्ग
9829793705

error: Content is protected !!