‘‘अपना अजमेर’’ नाम से समन्वय मंच बनाया गया

पैदल/साईकिल या सार्वजनिक वाहन उपयोग करने हेतु संकल्प पत्र भराने के लिये सहमति
पर्यावरण सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्र बनाये जायेगें

Untitledअजमेर 30 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंयसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यवाह श्री हनुमान सिंह जी राठौड़ की अध्यक्षता में स्वामी कॉम्पलेक्स पर अजमेर की विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं की बैठक रखी गयी जिसमें यह विचार किया गया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिये एक समन्वय मंच तैयार किया जाये, जिसमें सभी लोगों का प्रतिनिधित्व हो, सर्वसम्मति से मंच का नाम ‘‘अपना अजमेर’’ रखा गया, सूत्रधार के रूप में कंवल प्रकाश के नाम का चयन किया गया। सभी संस्थाओं के सहयोग से पर्यावरण सुरक्षा हेतु पर्यावरण मित्र बनाये जायेगें।
सर्वप्रथम जनजागरण व छोटे छोटे प्रयासों से आने वाली पीढ़ी को कैसे जोड़ा जाये उसके लिये संकल्प पत्र भरवाने के लिये सभी संगठन आगे होकर बढ़ चढ़कर भाग लेगें। सभी संस्थाओं द्वारा किये जा रहे पर्यावरण के संदर्भ में जानकारी उपलब्ध करायी गयी।
प्रथम चरण में संकल्प पत्र में स्वयं द्वारा, संस्थाओं के माध्यम से और अपने क्षेत्रों में पैदल/साईकिल/सार्वजनिक वाहन/अति आवश्यकता में सांझा वाहन का उपयोग करने हेतु संकल्प पत्र भराये जायेगें। चौराहो पर लाल बती के समय अपने वाहनों को बन्द रखेगें।
पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पत्रक भी तैयार किया जायेगा जिसमें विभिन्न विषयों की जानकारी दी जायेगी।
आज विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधीयों में मोहन कुमार तुलस्यानी, जगदीश वछानी, ईसर भम्भाणी, गोप मीराणी, लियाकत हुसैन, जे.के. शर्मा, उमेश गर्ग, सीमा गोस्वामी, वनीता जैमन, अनिल कुमार जोशी, भगवान साधवानी, भगवान कलवानी, सत्यप्रकाश ओझा, ओमप्रकाश ओझा, सुरेश शर्मा, नारायण गुर्जर, गोपाल अहीर, सत्यपाल सिंह, नरसिंह बनजारा, शिवरतन वैष्णव, देवीलाल जांगिड़, सुभाष चान्दना, के.सी. गुप्ता आदि प्रतिनिधी मौजूद थे।

कवंल प्रकाश
सूत्रधार ‘‘अपना अजमेर’’
मो. 9829070059

error: Content is protected !!