राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने जताया जाखड़ के निधन पर शोक

balram-jakhadराष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की राजस्थान इकाई के सचिव धर्मवीर यादव ने कांग्रेस के दिग्गज नेता बलराम जाखड़ के निधन पर शोक जताया है। यादव ने कहा कि 92 वर्षीय जाखड़ का राजनीतिक जीवन संघर्षपूर्ण रहा। जाखड़ का राजस्थान से लम्बे समय तक संबंध रहा। जाखड़ बीकानेर और सीकर से सांसद बने तथा लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्री और राज्यपाल के पद पर भी काम किया। जाखड़ हमेशा किसानों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहे। केन्द्रीय मंत्री रहते हुए जाखड़ ने कृषि के क्षेत्र में नई तकनीक को बढ़ावा दिया। यादव ने कहा कि जाखड़ का निधन अपूर्णनीय क्षति है। जाखड़ का अंतिम संस्कार 4 फरवरी को पंजाब में उनके गृह जिले में किया जाएगा।
(एस.पी. मित्तल) (03-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!