महिला सम्मान समारोह हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित

beawar samacharब्यावर, 11 फरवरी। मानवाधिकार सुरक्षा समिति राजस्थान द्वारा प्रतिवर्ष की भंाति आगामी 13 मार्च 2016 को राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में समारोह की रूपरेखा एवं आवेदन पत्रा आमंत्रित करने आदि विषयों पर चर्चा हुई।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र भाटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी 13 मार्च 2016 को 6वंे राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट स्थान रखने वाली महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में समारोह की रूपरेखा, मुख्य अतिथि एवं आवेदन आमंत्रित करने आदि विषयों पर चर्चा हुई। जिसके तहत समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, राजनैतिक, कला एवं संस्कृति, पत्राकारिता आदि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय हुआ। महिला प्रतिभाएं पूर्ण विवरण के साथ आवेदन पत्रा ई-मेल आईडी [email protected] पर भेज सकती हैं। इस अवसर पर भरत भाटी, नरेन्द्र पारलेचा, संजय गहलोत, विमल चैहान, मदन मोहन मोदी एवं लक्ष्मणसिंह मौजूद थे।–00–
केन्द्रीय विद्यालय में कक्षा प्रथम में प्रवेश हेतु आवेदन पत्रा 10 मार्च तक
ब्यावर,11 फरवरी। केन्द्रीय विद्यालय ब्यावर में कक्षा प्रथम हेतु प्रवेश पंजीकरण 8 फरवरी से प्रारम्भ हो गया है। प्रवेश हेतु आवेदन प्रपत्रा 10 मार्च 2016 तक जमा कराये जा सकेंगे।
प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय के अनुसार कक्षा प्रथम में प्रवेश के समय बच्चे की आयु 31 मार्च 2016 को 5 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विकलांग सन्तान, इकलौती कन्या आदि श्रेणी से संबंधित बच्चे के नाम का प्रमाण पत्रा राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कराकर आवेदन पत्रा के साथ लगाना होगा। जिसके माध्यम से नियमानुसार आरक्षण देय होगा। पंजीकरण के लिए आवेदन विद्यालयकर्मी श्याम लाल से लिये व जमा करवाये जा सकेंगे। –00–
राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम
बूथ स्थल हेतु निर्धारित भवनों को खुला रखने के निर्देश
ब्यावर, 11 फरवरी। राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के तहत ब्यावर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रा में द्वितीय चरण 21 से 23 फरवरी तक आयोजित होगा। इस दौरान बूथ स्थल के लिए निर्धारित राजकीय व निजी भवनों को खुला रखने के निर्देश दिये गए हैं।
प्रिन्सिपल मेडिकल आॅफिसर डाॅ. एम.के.जैन ने बताया कि ब्यावर शहर में पल्स पोलियो कार्यक्रम के द्वितीय चरण में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को बूथ पर एवं घर-घर जाकर दवा पिलायी जाएगी। इसी क्रम में शहर में राजकीय व निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, निजी भवनों, पंचायती भवनों, राजकीय व निजी चिकित्सालयों आदि में 101 बूथ स्थापित किये गए हैं। इन बूथ स्थलों के लिए निर्धारित भवनों को प्रातः 9 से सायं 5 बजे तक खुला रखने हेतु संबंधित संस्था प्रधानों व घर मालिकांे को निर्देशित किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो कार्यक्रम के दूसरे चरण की सफलता सुनिश्चित करने हेतु वैक्सीनेटर एवं सुपरवाईजर को 15 से 20 फरवरी तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। –00–
डी-वाॅर्मिंग की दवा 15 फरवरी को भी पिलाई जाएगी
ब्यावर, 11 फरवरी। राष्ट्रीय डी-वाॅर्मिंग दिवस मौके पर उपखण्ड ब्यावर में 10 फरवरी को विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में डी-वाॅर्मिंग की दवा के सेवन से वंचित रहे बच्चों को आगामी 15 फरवरी को वार्मअप दिवस पर घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती लीलावती ने बताया कि राष्ट्रीय डी-वाॅर्मिंग दिवस के मौके पर 10 फरवरी को उपखण्ड ब्यावर के समस्त 117 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को डी-वाॅर्मिंग की दवा का सेवन कराया गया है। इसी क्रम में दवा पीने से वंचित रहे बच्चों को कार्यक्रम के दूसरे चरण में आगामी 15 फरवरी को वार्मअप दिवस पर घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। –00–
भामाशाह योजना : भामाशाह सीडिंग शिविर
ग्राम पंचायत देवाता व अतीतमण्ड में 12 व 15 फरवरी को शिविर
ब्यावर, 11 फरवरी। भामाशाह योजना के तहत नकद व गैर नकद लाभ भामाशाह प्लेटफाॅर्म के माध्यम से पात्रा व्यक्ति व परिवार को सुनिश्चित करने हेतु सीडिंग का कार्य पूर्ण किया जा रहा है। जिसके तहत जवाजा पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भामाशाह नामांकन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विकास अधिकारी श्री विजयसिंह रावत ने बताया कि पंचायत समिति जवाजा की ग्राम पंचायत जवाजा व सुरडि़या में 10 व 11 फरवरी को भामाशाह सीडिंग शिविर आयोजित हुए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत देवाता एवं अतीतमण्ड में 12 व 15 फरवरी को भामाशाह सीडिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भामाशाह सीडिंग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामवासी आवश्यक दस्तावेज समेत उपस्थित होकर सीडिंग संबंधी कार्य में सहभागी बन रहे हैं। –00–
विभागीय समीक्षा बैठक 15 फरवरी को
ब्यावर, 11 फरवरी। उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित डाक बंगला में सोमवार 15 फरवरी को प्रातः 10.30 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। –00–
जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक 15 फरवरी को
ब्यावर, 11 फरवरी। उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में उपखण्ड स्तरीय जन अभाव अभियोग सतर्कता समिति की बैठक उपखण्ड कार्यालय परिसर स्थित डाक बंगला में सोमवार 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहेंगे। –00–

error: Content is protected !!