व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 24 को

RPSC 450अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा व्याख्याता (कॉलेज शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा, 2014 हेतु GENERAL STUDIES OF RAJASTHAN की परीक्षा दिनांक 24.04.2016 को प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक एक-सत्र में अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा, एवं उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित कराया जाना निष्चित किया गया है।
उक्त परीक्षा के प्रवेष-पत्र मय उपस्थिति-पत्र के आयोग के वेब पोर्टल https://rpsconline.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिये गये हैं। अभ्यर्थी अपना प्रवेष-पत्र आयोग के वेबपोर्टल से आवेदन-पत्र क्रमांक (Application I.D.) से डाउनलोड कर परीक्षा केन्द्र पर एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र (Photo I.D. Card) अपने साथ अवष्य लेकर आवे अन्यथा परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

(भगवत सिंह राठौड़)
सचिव

error: Content is protected !!