धूमधाम से निकली ईसर गणगौर की सवारी

eesar gangaurसेंकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री अग्रवाल पंचायत घसेटी धड़ा दवारा घसेटी स्थित श्री रघुनाथ मंदिर से ईसर गणगौर की शाही सवारी आज शाम 8 बजे राजसी ठाठ-बाठ से धूमधाम के साथ निकाली गई।
संयोजक श्री मुकेश चैधरी व श्री विष्णु चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया की गणगौर महोत्सव की इस शाही सवारी मे सबसे आगे गणेश जी की पालकी, उसके पीछे ईसर गणगौर के तीन बड़े जोड़े , दो छोटे जोड़े, शिव पार्वती की मनमोहक झाँकी , रथ में नंदी व सिंह पर सवार शिव पार्वती और साथ मे चाँदी की पालकी मे भगवान राम जानकी ईसर गणगौर के रूप मे विराजमान होकर नगर विहार पर निकले। शिव पार्वती स्वरूप सभी जोड़ो को परंपरागत परिधानों से सजाया गया। स्वर्ण आभूषण, चाँदी, हीरे जवाहरात के गहने धारण कराए गये।
धड़े के सचिव श्री राजेंद्र गर्ग व सुरेश गोयल ने बताया की शाम 8 बजे घसेटी से शुरू होकर गणगौर की शाही सवारी नाला बाजार, खजाना गली, घी मंडी, नया बाजार, चोपड़ होते हुए आगरा गेट गणेश मंदिर पहुँची, जहंा विश्राम व आरती के पश्चात पुन इन्ही मार्ग से होती हुई अल सुबह घसेटी स्थित रघुनाथ मंदिर पहुँची। इस अवसर पर संपूर्ण मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया। हजारों की तादाद मे जनसमुदाय मुख्य मार्गों मे गणगौर माता के दर्शन हेतु उपस्थित थे। मार्ग मे जगह जगह पुष्प वर्षा हो रही थी। लोगों द्वरा स्वागत किया जा रहा था व प्रसाद चढ़ाया जा रहा था। घसेटी के युवाओं का जोश देखने लायक था। सभी ईसर गणगौर के जयकारें लगा रहे थे। अजमेर के प्रमुख बेंड स्वर लहरियों को बहा रहे थे। सभी बेंड वालों की प्रतियोगिता चल रही थी। एक से एक पुराने गीत व नगमें बेंड की मधुर धुन में बजाए जा रहे थे।
सवारी के साथ श्री घनश्याम चैधरी, विष्णु चैधरी, मुकेश चैधरी, सुरेश गोयल, शरद गोयल, गोकुल सिंहल, मनमोहन सिंहल, मनोज गर्ग, अमित गोयल, पदम चैधरी, वीरेंद्र जोधपूरिया, जुगल सिंहल, लोकेश चैधरी, मुकेश गर्ग, राजेश गर्ग, मोतीलाल, अमित सिंहल, गौरव चैधरी सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता साथ थे।

शरद गोयल
9414002132
मीडिया प्रभारी

error: Content is protected !!