भाषा संस्कृति की आत्मा है – शर्मा

02अजमेर- बाल संस्कार शिविरों से बच्चों को संस्कारों के साथ स्वस्थ रहने का ज्ञान भी होता है, गीत संगीत के माध्यम से भाषा व सभ्यता की जानकारी मिलती है ऐसे मार्गदर्शन भारतीय सिन्धु सभा अजमेर की ओर से स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में
सिन्धी बाल संस्कार शिविर के समापन अवसर पर मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयसेवक संध के विभाग प्रचार प्रमुख निरंजन शर्मा ने प्रकट किये।
महानगर मंत्री महेश टेकचंदाणी ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने जो खीर पिये सो वीर थिये, लाद्ो छो न मुरके…..सुहिणा रस्ता पिया सजन, मुहिजो मन पियो ठरे….. पैसो लदो पट मां पैसे वरता गाह….. दूल्ह दरियाह शाह मुहिजी बेडी पार लगाइजा……सिन्ध मुहिजी अम्मा, छा लिखी छा लिखा जैसे गीतों पर भगत घनष्याम ने प्रशिक्षण देकर प्रस्तुति करवाई जिसे सभी न सराहा।
संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी ने सिन्धी प्रश्नोतरी में कु.खुशबू जेठवाणी, हर्षा डालाणी, खुशबू ज्ञानाणी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन समारोह समिति के कंवलप्रकाश किशनानी ने कहा कि सभी संस्कार शिविरों में विद्यार्थियों से दो वर्गों में रंग भरो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा व विजेताओं आगामी 16 जून को महाराजा दाहरसेन स्मारक पर मुख्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। उन्होने विद्यार्थियों को राष्ट्र रक्षा में बलिदान हुये महाराजा दाहरसेन जी जीवन से प्रेरणा लेने का भी आव्हान किया।
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी व प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि शिविर में प्रदेश की ओर से प्रकाशित किताबों को दिये गये, जिसमें प्रार्थना, खेलकूद की जानकारी, सिन्धी गीत, लोक गीत-नृत्य, नाटक, योग, कविता, भजन व देश भक्ति के प्रेरणा प्रसंग जोडे गये है। समापन पर सभी को प्रशस्ति पत्र भी दिये गये।
विद्यालय प्राचार्या मनजीत कौर ने स्वागत भाषण व गतिविधियों की जानकारी दी व प्रभारी रमेश गागनाणी ने आभार प्रकट किया। मंच का संचालन दीदी रूकमणी वतवाणी ने किया। विद्यालय की सुनीता भागचंदाणी, भारती बच्चाणी, हेमी चौथवाणी, लतिका लौंगाणी, कविता लालवाणी, मुकेश शर्मा के साथ भावना मेहरा ने शिविर को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद खेमचन्द नारवाणी, सभंाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी, सिन्धी शिक्षा समिति के अध्यक्ष भगवान कलवाणी, हरिसुन्दर विद्यालय प्राचार्या महेश्वरी गोस्वामी, श्री देवीदास दीवना, मोहन टिलवाणी, रमेश वलीरामाणी, रमेश लखाणी, भगवान पुरसवाणी,श्रीमति गीता राम मटाई, दौलतराम थदाणी, एडवोकेट अशोक तेजवाणी, नरेन्द्र सोनी,ईश्वर अमरनाणी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(महेश टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.09413691477

error: Content is protected !!