पेड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

03ब्यावर। पेड़ बचेंगे तो सृष्टि पर जीवन बचेगा। इस सोच के साथ दी ट्री हाउस स्कूल में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस से पूर्व आयोजित किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में बच्चों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बैंक कॉलोनी में पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। केंद्र प्रमुख ऋतु अग्रवाल व रिवरडेल स्कूल डायरेक्टर दिनेश माहेश्वरी के साथ बच्चों ने अशोक, गुलमोहर, नीम के ग्यारह पेड़ लगाए। ऋतु अग्रवाल ने कहा कि जिंदगी के लिए ऑक्सीजन जरूरी है और सांसों को ऑक्सीजन पेड़ों से ही मिलती है। प्राणियों के जीवन और प्राकृतिक परिवेश को बचाने में पर्यावरण का खास महत्व है। प्रदूषण के कारण पृथ्वी प्रदूषित हो रही है। इसे रोकने के लिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़-पौधे लगाने चाहिए। साथ ही उनकी देखरेख भी करें। दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। वर्तमान वक्त में पेड़-पौधों का संरक्षण और हरियाली का विस्तार प्राथमिकता से होना चाहिए। जल, पशु-पक्षी एवं संपूर्ण पृथ्वी की रक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव है।

Ritu

error: Content is protected !!