ग्राम पंचायत राजियावास में 631 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण

beawar-samacharब्यावर, 25 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत राजियावास में आयोजित शिविर में 631 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई।
उपखण्ड अधिकारी श्री आशीष गुप्ता के अनुसार ग्राम पंचायत राजियावास में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 168, विभाजन (धारा-53 )के 6, खातेदारी घोषणा धारा 88 के 5,स्थाई निषेधाज्ञा के 6 समेत 185 प्रकरण निस्तारित किये गए, साथ ही पासबुक आदिनांक 75 तथा राजस्व मानचित्रा में तरमीम के 5 प्रकरण भी दर्ज किये गए।
इसी क्रम में तहसीलदार स्तर पर नामान्तरणकरण के 201, खाता दुरूस्ती के 160, खाता विभाजन के 5, सीमाज्ञान के 5, राजस्व नकलें 75 समेत 446 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत दी गई। इस प्रकार शिविर में कुल 631 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
ग्राम पंचायत गोहाना में शिविर 26 मई को
राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत ब्यावर उपखण्ड की ग्राम पंचायत गोहाना में 26 मई को शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।–00–
राजस्व लोक अदालत अभियान
ग्राम पंचायत झाक में 1312 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण
ब्यावर, 25 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत झाक में आयोजित शिविर में 1312 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों व आमजन को राहत दी गई।
उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश कुमार चावला के अनुसार ग्राम पंचायत झाक में आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर में उपखण्ड अधिकारी स्तर पर खाता दुरूस्ती के 272, खातेदारी घोषणा धारा 88 के 2 समेत 274 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, साथ ही राजकीय विभागों,संस्थाओं,सार्वजनिक प्रयोजनार्थ भूमि आरक्षित 1, पासबुक वितरण 58, राजस्व मानचित्रा में तरमीम के 32 एवं अन्य 8 प्रकरण भी शिविर में दर्ज किये गए।
इसी क्रम में तहसीलदार स्तर पर नामान्तरणकरण के 296, खाता दुरूस्ती के 273, खाता विभाजन के 39, नये राजस्व ग्राम का प्रस्ताव 1, सीमाज्ञान करना 5, सीमाज्ञान के प्राप्त आवेदन 7, धारा 251 के 6, राजस्व नकलें 313 एवं अन्य 98 समेत 1038 प्रकरण निस्तारित कर आमजन को राहत दी गई। इस प्रकार शिविर में कुल 1312 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
मसूदा की ग्राम पंचायत नाडी में शिविर 26 मई को
उपखण्ड अधिकारी श्री सुरेश कुमार चावला के अनुसार राजस्व लोक अदालत अभियान : न्याय आपके द्वार 2016 के तहत मसूदा उपखण्ड की ग्राम पंचायत नाडी में 26 मई को शिविर आयोजित कर राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा। –00–

error: Content is protected !!