कांग्रेस द्वारा गाय बचाओ पैदल मार्च

v1अजमेर 13 अगस्त। राजस्थान भर की राजकीय गौषालाओं में व्याप्त अव्यवस्थाओं कारण गायों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। गायों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में प्रदेषव्यापि आव्हान के तहत शहर व देहात कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में शहर के विभिन्न मार्गों से शनीवार को गाय बचाओ पैदल मार्च कर विरोध प्रर्दषन किया।
राज्य की भाजपा सरकार के विरोध में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को सुबह ग्यारह बजे कांग्रेस कार्यालय पर इकठ्ठा हुऐ और संगठन के शहर अध्यक्ष विजय जैन एवं देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ के संयुक्त नेतृत्व में जुलूस के रूप में राज्य की भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी करते हुऐ रवाना हुऐ। गाय बचाओ पैदल मार्च मोईनिया इस्लामिया स्कूल, स्टेषन रोड, होते हुऐ गांधी भवन पहुंचा जहां सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मानव श्रखला बनाकर विरोध प्रर्दषन किया। यहां से कांग्रेस का पैदल मार्च नया बाजार की ओर कूच कर गया नया बाजार चैपड़ पर पहुंच कर पैदल मार्च सभा में परिर्वतित हो गया जहां कांगेस के नेताओं ने सिलसिले वार सभा को संबोधित किया।
नया बाजार चैपड़ पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ संगठन के शहर अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि देष में गायों पर सियासत करने वाले संगठन भाजपा के शासनकाल में राजकीय गौषाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण पिछले दो सालों में राजस्थान की सरकारी गौषालाओं में हजारों की संख्या में गायें दम तौड़ चुकी है हजारों मरने की कगार पर खड़ी है उन्होने आरोप लगाया की गायों के इतनी बड़ी में मरने से अब यह सिद्ध हो चुका है की सरकार के नुमांईदों की मृत जानवरों के ठेकेदारों से सांठगांठ है जिस कारण षडयंत्र पूर्वक गायों को मारा जा रहा है इसकी उच्च स्तरिय जांच होनी चाहिये।
देहात अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार अपने उत्तरदायित्व को पूरा करने मे पूरी तरह विफल हो चुकी है और गायों के लगातार मृत्यु का ग्रास बनने के कारण प्रदेष की जनता को शर्मसार होना पड़ रहा है। भाजपा ने सदैव अपने राजनैतिक हितों के लिये गाय के नाम का उपयोग किया है तथा सत्ता में आते ही गाय को भूल चुकी है। राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा निराश्रित गायों की लगातार की जा रही उपेक्षा एवं सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेष की प्रमुख राजकीय गौषाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण गायों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। गायों के प्रति सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के विरोध में शहर जिला कांग्रेस द्वारा शनिवार को गाय बचाओ पैदल मार्च किया।
सभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधायक राम नारायण गुर्जर, नसीम अख्तर इंसाफ, ललित भाटी, डा. राजकुमार जयपाल, डा. गोपाल बाहेती, प्रदेष सचिव सुरज्ञान सिंह, गंगा देवी, महेन्द्र रलावता, सेवादल के प्रदेष संगठक राकेष पारीक, नाथुराम सिनादिया कमल बाकोलिया, संग्राम सिंह गुर्जर ने संबोधित किया।
पैदल मार्च में शामिल होने वाले प्रमुख कांग्रेसीयों कैलाष झालीवाल, प्रमिला कौषिक, प्रताप यादव, विष्णु माथुर, गुलाम मुस्तुफा, सुकेष कांकरिया, बीरम सिंह रावत, प्रद्धुमन सिंह, हरि सिंह गुर्जर, रामस्वरूप चैधरी, ओम प्रकाष गुर्जर, ईसाफ अली, बलराम शर्मा, श्याम प्रजापति, विजय नागौरा, अषोक बिंदल, आरिफ हुसैन, महेष पाराषर, ललित भटनागर, अषोक शर्मा, सुनिल लारा, अब्दुल रषीद, सबा खान, शैलेन्द्र अग्रवाल, मुष्ताक चीता, नौरत गुर्जर, कैलाष कौमल, सर्वेष पारिक, दिनेष सहारा, मनोज बैरवा, हनीष मारोठिया, अमोलक छाबड़ा, मंजू बलाई, दिनेष चैधरी, रवि शर्मा, सौरभ बजाड़, विपिन बैसिल, अंकुर त्यागी, सुनिल चैधरी, दिनेष शर्मा, अरूणा कच्छावा, रागिनी चतुर्वेदी, सुषमा राठौड़ संजीव चतुर्वेदी, सुनिल केन, श्रवण टोनी, मनोज बैरवा, वेद चोधरी, गणेष चैहान, सुरेष लद्दड़, कमल गंगवाल, अतुल माहेष्वरी, महेष चैहान, जोगेन्द्र सिंह दुआ, अतुल अग्रवाल, हुमांयु, मनोज कंजर, हेमराज बारोलिया, हरि प्रसाद जाटव, अषोक सुकरिया, उमेष शर्मा राजकुमार कलवानी, मनोज भाटी, गौपाल शर्मा, शमषुद्दीन, राजकुमार पाण्डया, रष्मि हिंगोरानी, बाबर खान, अनुपम शर्मा, गंगा गुर्जर, गीता गुर्जर, दीन दयाल शर्मा, महेन्द्र जोधा, मुनीम तंबोली, षिवराज भडाना, मुजफ्फर भारती, सुमित मित्तल थे।

error: Content is protected !!